Get App

डिफेंस कंपनी को DRDO से मिला ₹142 करोड़ का ऑर्डर, शेयर बने रॉकेट, 10% उछला भाव

Paras Defence share: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को 10 फीसदी से अधिक की तूफानी तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) से 142 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर हाई-पावर लेजर सिस्टम के डेवलमेंट से जुड़ा है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Mar 20, 2025 पर 1:47 PM
डिफेंस कंपनी को DRDO से मिला ₹142 करोड़ का ऑर्डर, शेयर बने रॉकेट, 10% उछला भाव
Paras Defence shares: CLSA ने कहा कि एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में ग्रोथ के चलते शेयर की री-रेटिंग हो सकती है

Paras Defence share: पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को 10 फीसदी से अधिक की तूफानी तेजी देखने को मिली। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) से 142 करोड़ रुपये से अधिक का ऑर्डर मिला है। यह ऑर्डर हाई-पावर लेजर सिस्टम के डेवलमेंट से जुड़ा है, जिसका इस्तेमाल एंटी-ड्रोन और एंटी-मिसाइल एप्लिकेशंस में किया जाएगा।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके DRDO के हैदराबाद स्थित सेंटर फॉर हाई एनर्जी सिस्टम्स एंड साइंसेज (CHESS) से यह आर्डर मिला है। इसके तहत पारस डिफेंस को लेजर सोर्स मॉड्यूल विकसित करना है और इसे मोबाइल प्लेटफॉर्म पर बीम कंट्रोल सिस्टम (BCS) के साथ इंटीग्रेट करना है। इस ऑर्डर को 24 महीनों के भीतर पूरा करने की समयसीमा तय की गई है।

पारस डिफेंस के शेयरों ने इस खबर के बाद शानदार प्रदर्शन किया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर स्टॉक का भाव 9.84% की बढ़त के साथ 1,047.7 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया। सुबह के कारोबार में शेयर 2.22% की बढ़त के साथ खुले और पिछले तीन कारोबारी सत्रों से इसमें लगभग 14% की तेजी देखी जा चुकी है। दोपहर 1:23 बजे के करीब, शेयर 6.47% की बढ़त के साथ 1,015.60 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने कहा, "यह ऑर्डर भारत की डिफेंस तकनीक में हमारी स्थिति को मजबूत करता है। यह हाई-पावर लेजर सिस्टम ड्रोन और मिसाइल जैसे हवाई खतरों से निपटने में सक्षम होगा।" इस ऑर्डर की कुल वैल्यू लगभग ₹142.31 करोड़ है, जिसमें टैक्स शामिल हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें