22 दिन में 116% का मल्टीबैगर रिटर्न! पीएम मोदी के 'मेलोडी' गिफ्ट से निवेशक मालामाल

Parle Industries Share Price: पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की थी। इसका फायदा एक ऐसी कंपनी को मिला, जो मेलोडी बनाती भी नहीं। उसके शेयर महज 22 दिनों में 116% तक उछल गए। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Jun 11, 2026 पर 9:43 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पारले इंडस्ट्रीज का शेयर गुरुवार, 11 जून को भी 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 10.81 रुपये पर पहुंच गया।

Parle Industries Share Price: पीएम नरेंद्र मोदी पिछले महीने इटली दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'Melody' टॉफी का पैकेट गिफ्ट किया। मेलोनी ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया, जो काफी तेजी से वायरल हो गया। इससे निवेशकों का ध्यान मेलोडी बनाने वाली कंपनी पारले की तरफ गया। और उन्होंने पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारी करनी शुरू कर दी।

लेकिन, असल में ये मेलोडी टॉफी पारले प्रोडक्ट्स बनाती है, जो शेयर बाजार में लिस्ट ही नहीं है। इसके बावजूद निवेशकों को कोई फर्क ने पड़ा और उन्होंने लगातार पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में खरीदारी जारी रखी।

116% चढ़ चुका है पारले इंडस्ट्रीज


मेलोडी टॉफी वाला मामला 20 मई का है। उस दिन पारले इंडस्ट्रीज का शेयर 5 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। और मेलोडी वाली खबर के बाद अपर सर्किट के साथ 5.25 रुपये पर पहुंच गया। उसके बाद चुनिंदा ट्रेडिंग सेशन को छोड़ दें, तो इस स्टॉक में लगातार अपर सर्किट ही लग रहा है।

गुरुवार, 11 जून को भी स्टॉक 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 10.81 रुपये पर पहुंच गया। यानी पिछले 22 दिनों में ही पारले इंडस्ट्रीज के शेयरों में 116% का उछाल आ चुका है।

क्या करती है पारले इंडस्ट्रीज

पारले इंडस्ट्रीज का मेलोडी टॉफी या पारले प्रोडक्ट्स से कोई लेना-देना नहीं है। पारले प्रोडक्ट्स FMCG कंपनी है। इसके पास Parle-G, Melody, Monaco, KrackJack और Hide & Seek जैसे लोकप्रिय ब्रांड हैं।

वहीं मुंबई स्थित पार्ले इंडस्ट्रीज इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट डेवलपमेंट और पेपर वेस्ट रीसाइक्लिंग के कारोबार में काम करती है। पारले प्रोडक्ट्स के वाइस प्रेसिडेंट मयंक शाह भी साफ कर चुके हैं कि पारले इंडस्ट्रीज बिल्कुल ही अलग कंपनी है। लोग सिर्फ नाम की समानता की वजह से भ्रम में हैं।

Stocks to Watch: 12 जून को इन 7 कंपनियों पर रखें नजर, दिख सकती है बड़ी हलचल

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।