Get App

Parle vs Parle: पीएम मोदी ने गिफ्ट की पारले की Melody टॉफी, मगर फायदा किसी और कंपनी को हो गया; जानिए कैसे

पीएम मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी क्या गिफ्ट की, शेयर बाजार में एक अलग ही कंपनी के शेयर दौड़ पड़े। दिलचस्प बात यह है कि जिस कंपनी के शेयरों में तेजी आई, उसका Melody बनाने वाली कंपनी से कोई संबंध ही नहीं है। समझिए पूरा मामला।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 20, 2026 पर 3:47 PM
Parle vs Parle: पीएम मोदी ने गिफ्ट की पारले की Melody टॉफी, मगर फायदा किसी और कंपनी को हो गया; जानिए कैसे
Parle Industries का Melody टॉफी या Parle Products से कोई संबंध नहीं है।

Parle vs Parle: पारले इंडस्ट्रीज (Parle Industries) के शेयरों में बुधवार को अचानक जोरदार तेजी देखने को मिली। यह स्टॉक अपर सर्किट तक पहुंच गया। इसकी वजह सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो बना। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली दौरे के दौरान जॉर्जिया मेलोनी को Melody टॉफी गिफ्ट करते नजर आए।

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर 'Melodi' मीम फिर ट्रेंड करने लगा। इसका असर शेयर बाजार तक पहुंच गया और निवेशकों ने Parle Industries के शेयरों में खरीदारी शुरू कर दी। यह स्टॉक 5% के अपर सर्किट के साथ 5.25 रुपये पर पहुंच गया। जबकि पिछले एक साल में यह स्टॉक करीब 68% टूटा है।

लेकिन असली बात क्या है?

दिलचस्प बात यह है कि Parle Industries का Melody टॉफी या Parle Products से कोई संबंध नहीं है। यानी जिस कंपनी का शेयर बाजार में शेयर तेजी से भागा, उसका Melody कैंडी बनाने वाली कंपनी से कोई सीधा लेना-देना नहीं है। सिर्फ नाम मिलता-जुलता होने की वजह से बाजार में चर्चा तेज हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें