Patel Chem Specialities IPO: 84 रुपये का शेयर ₹110 पर हुआ लिस्ट, निवेशकों को पहले ही दिन मिला 31% मुनाफा

Patel Chem Specialities IPO Listings: पटेल केम स्पेशियलिटीज लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर आज 1 अगस्त को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 110 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह इसके 84 रुपये के आईपीओ प्राइस से लगभग 31% अधिक है। इसका मतलब है कि पटेल केम स्पेशियलिटीज लिमिटेड के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले दिन करीब 31 फीसदी का मुनाफा मिला है

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 10:36 AM
Patel Chem Specialities IPO Listings: यह आईपीओ पिछले हफ्ते 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच बोली के लिए खुला था

Patel Chem Specialities IPO Listings: पटेल केम स्पेशियलिटीज लिमिटेड के शेयरों की लिस्टिंग शानदार रही। कंपनी के शेयर आज 1 अगस्त को BSE SME प्लेटफॉर्म पर 110 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह इसके 84 रुपये के आईपीओ प्राइस से लगभग 31% अधिक है। इसका मतलब है कि पटेल केम स्पेशियलिटीज लिमिटेड के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में पैसा लगाने वाले निवेशकों को पहले दिन करीब 31 फीसदी का मुनाफा मिला है।

यह लिस्टिंग ग्रे मार्केट की उम्मीदों के मुताबिक ही रही। इनवेस्टरगैन के आंकड़ों के मुताबिक, लिस्टिंग से पहले कंपनी के शेयर अनलिस्टेड मार्केट में करीब 111 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे थे, जो कि इसके आईपीओ प्राइस से करीब 32% अधिक था।

पटेल केम स्पेशियलिटीज का इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) पिछले हफ्ते 25 जुलाई से 29 जुलाई के बीच बोली के लिए खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। आखिरी दिन यह करीब 167 गुना के बंपर सब्सक्रिप्शन के साथ बंद हुआ था।


कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए 59 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था। आईपीओ का प्राइस बैंड 82 रुपये से 84 रुपये प्रति शेयर रखा गया था। इसके तहत कंपनी ने कुल 70 लाए शेयरों को बिक्री के लिए रखा था। रिटेल निवेशकों के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का था, जिसकी वैल्यू करीब 1.31 लाख रुपये थी।

IPO खुलने से एक दिन पहले कंपनी ने 8 एंकर निवेशकों से ₹16.69 करोड़ जुटाए थे। इसके तहत एंकर निवेशकों को 19.87 लाख शेयर आवंटित किए गए। इन एंकर निवेशकों में बंगाल फाइनेंस, मेरु इनवेस्टमेंट फंड, जील ग्लोबल ऑपर्च्यूनिटीज फंड, नेक्टा ब्लूम और बेलग्रेव इनवेस्टमेंट फंड शामिल हैं।

कंपनी ने बताया कि वह आईपीओ से मिलने वाले अधिकतर पैसों का इस्तेमाल अपने कैपिटल एक्सपेंडिचर पर करेगी। जबकि बाकी राशि का इस्तेमाल सामान्य कारपोरेट जरूरतों को पूरा करने में किया जाएगा। क्यूम्युलेटिव कैपिटल और यूनिस्टोन कैपिटल इस इश्यू के लिए मर्चेंट बैंकर की भूमिका में रहे। पटेल केम स्पेशियलिटीज, फार्मास्युटिकल एक्सीपीएंट्स और स्पेशियलिटी केमिकल्स बनाती है।

यह भी पढ़ें- Shanti Gold IPO Listing: ₹199 के शेयरों की 15% प्रीमियम पर एंट्री, जगमग हुआ निवेशकों का पोर्टफोलियो

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।