Get App

Patel Engineering Q1 Results: कंस्ट्रक्शन कंपनी का मुनाफा 22% बढ़ा, मार्जिन सुधरा; शेयरों में तेजी

Patel Engineering Q1 Results: कंस्ट्रक्शन कंपनी Patel Engineering ने जून तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। कंपनी का मुनाफा करीब 22% बढ़ा और मार्जिन में भी सुधार हुआ। 14,636 करोड़ रुपये की ऑर्डर बुक और बड़े हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स से आगे कारोबार को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 10, 2026 पर 4:08 PM
Patel Engineering Q1 Results: कंस्ट्रक्शन कंपनी का मुनाफा 22% बढ़ा, मार्जिन सुधरा; शेयरों में तेजी
सोमवार को Patel Engineering का शेयर 3.53% चढ़कर 29.60 रुपये पर बंद हुआ।

Patel Engineering Q1 Results: इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन कंपनी Patel Engineering के शेयर सोमवार को 3% से ज्यादा चढ़ गए। इसकी वजह जून तिमाही के मजबूत नतीजे रहे।

कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 21.7% बढ़कर 98.5 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में यह 80.9 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू 3.8% बढ़कर 1,280.7 करोड़ रुपये हो गया।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन बेहतर रहा

पटेल इंजीनियरिंग का EBITDA 8.6% बढ़कर 179.6 करोड़ रुपये रहा। वहीं, EBITDA मार्जिन 13.4% से बढ़कर 14% पर पहुंच गया। यानी रेवेन्यू में मामूली बढ़त के बावजूद कंपनी ने मुनाफे और ऑपरेटिंग एफिशिएंसी में सुधार किया। कंपनी ने इसका श्रेय बेहतर प्रोजेक्ट एग्जीक्यूशन और लागत नियंत्रण को दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें