नेपाल में मिला ₹1593 करोड़ का तगड़ा प्रोजेक्ट, फटाक से 3% उछल पड़ा यह शेयर

Stock in News: यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है, जिसे नेपाल में करीब ₹1600 करोड़ का प्रोजेक्ट मिला तो शेयर जोश में आ गए और उछल पड़े। चेक करें कि क्या यह स्टॉक आपके पोर्टफोलियो में है और कंपनी को नेपाल में किस प्रकार का प्रोजेक्ट मिला है और इस पर कितने समय में काम पूरा करना है

अपडेटेड Apr 23, 2026 पर 3:39 PM
Story continues below Advertisement
Patel Engineering को नेपाल में लोअर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के ₹1,593.08 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर (L1) घोषित किया गया है।

Patel Engineering Shares: देश की दिग्गज इंफ्रा और कंस्ट्रक्शन सर्विसेज कंपनी पटेल इंजीनियरिंग ने नेपाल में ₹1593 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई तो निवेशकों में जोश आ गया। नेपाल में लोअर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के ₹1593.08 करोड़ के कॉन्ट्रैक्ट के लिए पटेल इंजीनियरिंग को एल1 बिडर घोषित किया गया तो इसके शेयर फटाक से 3% से अधिक उछल पड़े। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 0.85% की बढ़त के साथ ₹28.61 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 3.52% उछलकर ₹29.37 (Patel Engineering Share Price) तक पहुंच गया था।

Patel Engineering ने किस प्रोजेक्ट के लिए लगाई सफल बोली?

पटेल इंजीनियरिंग को नेपाल में लोअर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के ₹1,593.08 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए लोएस्ट बिडर (L1) घोषित किया गया है। कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में इसकी जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक कंपनी को यह ऑर्डर एसजेवीएन की सब्सिडरी एसजेवीएन लोअर अरुण पावर डेवलपमेंट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड से मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट कंपनी को नेपाल के संखुवासभा जिले में स्थित 669 मेगावाट की प्रोजेक्ट के पैकेज 2 के लिए मिला है। इस पर 54 महीने में काम पूरा करना है और इसमें टनल, सर्ज शॉफ्ट्स, प्रेशर शॉफ्ट्स, पावर हाउस बनाने और इससे जुड़े सिस्टम्स का काम शामिल है। इसके तहत हेड रेस टनल, एक्सेस एडिट, प्रेशर शाफ्ट, बटरफ्लाई वाल्व चैंबर जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स के निर्माण के साथ-साथ पानी के प्रवाह और बिजली के उत्पादन के लिए जरूरी स्टील लाइनर और अन्य सहायक इंफ्रास्ट्रक्चर के इंस्टॉलेशन का काम शामिल है।


एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

पटेल इंजीनियरिंग के शेयरों ने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 25 अप्रैल 2026 को बीएसई पर यह ₹46.58 के भाव पर था जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 11 महीने में यह 52.60% टूटकर पिछले महीने 30 मार्च 2026 को ₹22.08 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Union Bank of India Q4 Result: कोर इनकम में गिरावट और प्रोविजंस में उछाल, शेयर सदमे में

Havells India के शेयर धड़ाम, तीन ब्रोकरेज फर्मों ने घटाई रेटिंग तो घबराए निवेशक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।