Paytm बेच रही जापान की PayPay में स्टॉक एक्वीजीशन राइट्स, SoftBank है खरीदार

PayPay जापान में QR कोड पेमेंट सर्विसेज के मामले में एक जानीमानी कंपनी है। SAR बिक्री के बाद भी Paytm, PayPay के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखेगी और इसे टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट इनोवेशंस का सपोर्ट देती रहेगी। वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ने 6 दिसंबर की मीटिंग में हिस्सेदारी बिक्री को मंजूरी दी

अपडेटेड Dec 07, 2024 पर 4:22 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm के शेयर शुक्रवार को 2% बढ़कर 975.80 रुपये पर बंद हुए।

वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड (Paytm Singapore), जापान की डिजिटल पेमेंट कंपनी पेपे कॉरपोरेशन (PayPay Corporation) में स्टॉक एक्वीजीशन राइट्स (SAR) बेच रही है। वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड, Paytm की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) के पूर्ण मालिकाना हक वाली सिंगापुर स्थित यूनिट है। Paytm ने 7 दिसंबर को शेयर बाजारों को बताया कि SAR, सॉफ्टबैंक विजन फंड-2 को 2,364 करोड़ रुपये में बेचे जाएंगे।

इससे पहले खबर आई थी कि वन97 कम्युनिकेशंस, पेपे में अपनी हिस्सेदारी सॉफ्टबैंक ग्रुप को बेचने के लिए 25 करोड़ डॉलर (लगभग 2,000 करोड़ रुपये) के सौदे को अंतिम रूप देने के करीब है। इस रिपोर्ट पर शेयर बाजारों ने पेटीएम से क्लैरिफिकेशन मांगा था।

6 दिसंबर को इस डील को मिली मंजूरी


6 दिसंबर को क्लैरिफिकेशन में Paytm ने कहा कि वन97 कम्युनिकेशंस सिंगापुर प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ने 6 दिसंबर की मीटिंग में SAR बिक्री को मंजूरी दी और इस बारे में पेटीएम को सूचित किया। कंपनी ने यह भी कहा कि इस लेन-देन से उसका कंसोलिडेटेड कैश बैलेंस पेटीएम सिंगापुर को हासिल होने वाले अमाउंट की सीमा तक बढ़ जाएगा।

इन पांच स्टॉक्स पर रखें नजर, डिविडेंड से लेकर बोनस और स्प्लिट की एक्स-डेट आई करीब

पेपे जापान में क्यूआर कोड पेमेंट सर्विसेज के मामले में एक जानीमानी कंपनी है। इसके 5.5 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। पेटीएम और पेटीएम सिंगापुर ने पेपे को टेक्नोलॉजी सर्विसेज देने के लिए पेपे, सॉफ्टबैंक कॉर्प, सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प और याहू जापान कॉरपोरेशन के साथ एक समझौता किया था। इन सर्विसेज के बदले में पेटीएम सिंगापुर ने सितंबर 2020 में SAR हासिल किए थे। इसके तहत पेपे में 1,59,012 शेयर या 7.2 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जा सकती थी।

SAR बिक्री के बाद भी Paytm, PayPay के साथ अपनी पार्टनरशिप जारी रखेगी और इसे टेक्नोलॉजी और प्रोडक्ट इनोवेशंस का सपोर्ट देती रहेगी। ट्रांजेक्शन के दिसंबर में पूरे होने की उम्मीद है।

6 महीनों में Paytm शेयर 181% उछला

पेटीएम के शेयर बीएसई पर शुक्रवार को 2% बढ़कर ₹975.80 पर बंद हुए। इस सप्ताह कंपनी के शेयर की कीमत में 8% और पिछले महीने में 22% की वृद्धि हुई है। 6 महीनों में शेयर 181 प्रतिशत उछला है। पेटीएम का मार्केट कैप 62100 करोड़ रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।