Get App

Paytm Q1 Results: वन97 कम्युनिकेशंस के नतीजे आज 20 जुलाई को, पहली बार बोनस शेयरों का मिल सकता है तोहफा

Paytm Q1 Results: JM फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि पेटीएम का जून 2026 तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहेगा, जिसकी वजह मुख्य बिजनेस की मजबूती है। मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी ने 183 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट कमाया था

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 20, 2026 पर 4:45 PM
Paytm Q1 Results: वन97 कम्युनिकेशंस के नतीजे आज 20 जुलाई को, पहली बार बोनस शेयरों का मिल सकता है तोहफा
Paytm के अभी 7.5 लाख से ज्यादा रिटेल शेयरहोल्डर हैं।

पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे आज 20 जुलाई को जारी होने वाले हैं। बोर्ड की मीटिंग में मंजूरी मिलने के बाद इन्हें रिलीज किया जाएगा। इस मीटिंग में बोनस शेयरों के इश्यू को भी मंजूरी दी जा सकती है। कंपनी साल 2021 में लिस्ट हुई थी। तब से यह पहली बार बोनस शेयरों का तोहफा दे सकती है। Paytm के अभी 7.5 लाख से ज्यादा रिटेल शेयरहोल्डर हैं। इनके पास कंपनी में जून 2026 के आखिर तक 8 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी थी।

नतीजों से पहले पेटीएम के शेयर में मामूली गिरावट दिखी। शेयर लगभग 1 प्रतिशत तक लुढ़ककर 1335.10 रुपये के लो तक गया। बाद में लगभग फ्लैट रहकर 1348 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 86300 करोड़ रुपये पर आ गया है। पेटीएम का IPO 18300 करोड़ रुपये का रहा था। कंपनी नवंबर 2021 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई।

JM फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज के एनालिस्ट्स को उम्मीद है कि Paytm का जून 2026 तिमाही में प्रदर्शन अच्छा रहेगा, जिसकी वजह मुख्य बिजनेस की मजबूती है। कंपनी जून तिमाही में भी मुनाफा देख सकती है। EBITDA मार्जिन के तिमाही आधार पर बढ़ने की उम्मीद है।

Paytm शेयर 2 साल में 190 प्रतिशत मजबूत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें