Paytm के शेयर 4.5% लुढ़के, मनीकंट्रोल की इस रिपोर्ट के बाद हुई बिकवाली

Paytm Share: आज के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से पेटीएम के शेयरों में ऑल टाइम लो से 71 फीसदी की रिकवरी आ चुकी है। हालांकि, 20 अक्टूबर 2023 के 998.30 रुपये के अपने 52-वीक हाई से यह स्टॉक अब भी करीब 47 फीसदी नीचे है। बता दें कि यह शेयर 2021 में ₹2150 के आईपीओ प्राइस पर पब्लिक हुआ था

अपडेटेड Aug 26, 2024 पर 5:35 PM
Story continues below Advertisement
Paytm की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों को आज 26 अगस्त को एक बार फिर बड़ा झटका लगा।

Paytm share price: फिनटेक कंपनी पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों को आज 26 अगस्त को एक बार फिर बड़ा झटका लगा। कंपनी के शेयरों में आज 4.41 फीसदी की गिरावट आई है और यह स्टॉक BSE पर 530.05 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। दरअसल, मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक मार्केट रेगुलेटर सेबी ने विजय शेखर शर्मा और बोर्ड मेंबर्स को कारण बताओ नोटिस भेजा है। इस खबर के बीच कंपनी के शेयरों में बिकवाली देखी गई। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 33,731 करोड़ रुपये पर आ गया।

Paytm फाउंडर और बोर्ड मेंबर्स को क्यों भेजा गया नोटिस?

रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि सेबी ने पेटीएम के फाउंडर विजय शेखर शर्मा और बोर्ड के सदस्यों को IPO में गड़बड़ी की आशंका के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उन बोर्ड मेंबर्स को भेजा गया है, जो नवंबर 2021 में IPO के दौरान बोर्ड से जुड़ थे। विजय शेखर शर्मा और बोर्ड मेंबर्स पर आरोप है कि उन्होंने IPO के दौरान कुछ फैक्ट्स गलत दिखाया है।


दरअसल इस पूरे मामले की जड़ ये है कि क्या विजय शेखर शर्मा को कंपनी के प्रमोटर के तौर पर माना जा सकता था! क्योंकि जब IPO के डॉक्यूमेंट्स जमा किए गए थे तो उनके पास कंपनी का मैनेजमेंट कंट्रोल था ना कि वो एक कर्मचारी थे। इसी वजह से सेबी ने बोर्ड के उन सदस्यों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिन्होंने विजय शेखर शर्मा के इस फैक्ट को स्वीकार किया है।

ऑल टाइम लो से 71 फीसदी रिकवर हो चुका है Paytm का शेयर

इस साल की शुरुआत में RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक पर बिजनेस से जुड़े कई प्रतिबंध लगा दिए थे। इसके चलते पेटीएम के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी गई थी। RBI के एक्शन के बाद स्टॉक ने 9 मई 2024 को 310 रुपये के अपने ऑल टाइम लो को छू लिया। हालांकि, इसके बाद स्टॉक मे कुछ रिकवरी देखी गई।

आज के क्लोजिंग प्राइस के हिसाब से पेटीएम के शेयरों में ऑल टाइम लो से 71 फीसदी की रिकवरी आ चुकी है। हालांकि, 20 अक्टूबर 2023 के 998.30 रुपये के अपने 52-वीक हाई से यह स्टॉक अब भी करीब 47 फीसदी नीचे है। बता दें कि यह शेयर 2021 में ₹2150 के आईपीओ प्राइस पर पब्लिक हुआ था।

Paytm के बॉस फिर मुश्किल में फंसे! IPO में गड़बड़ी को लेकर सेबी ने विजय शेखर शर्मा और बोर्ड मेंबर्स को भेजा कारण बताओ नोटिस

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।