Get App

Paytm Share Price: कल लागू हो रहे नियम के चलते आज 4% चढ़े शेयर, अभी और कितना भागेगा भाव?

Paytm Share Price: पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयर आज 4 फीसदी से अधिक उछल गए। ऑनलाइन पेमेंट्स एंड फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म Paytm ऑपरेट करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में यह खरीदारी एक नए नियम के चलते रही है जो कल लागू होने वाला है। जानिए क्या है यह नियम और निवेश के लिए कैसी स्ट्रैटजी अपनाई जाए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Mar 31, 2023 पर 3:56 PM
Paytm Share Price: कल लागू हो रहे नियम के चलते आज 4% चढ़े शेयर, अभी और कितना भागेगा भाव?
NPCI का नया नियम लागू होने के बाद पेटीएम वॉलेट कस्टमर्स, जिन्होंने पूरी केवाईसी कराई हुई है, जब किसी दूसरे पेमेंट एग्रीगेटर्स या बैंकों के मर्चेंट्स के पास पेमेंट्स करेंगे, तो Paytm को 1.1 फीसदी का इंटरचेंज रेवेन्यू मिलेगा।

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications) के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हुई। इंट्रा-डे में इसके शेयर 4 फीसदी से अधिक उछल गए थे। ऑनलाइन पेमेंट्स एंड फाइनेंशियल सर्विसेज प्लेटफॉर्म Paytm ऑपरेट करने वाली वन97 कम्युनिकेशंस के शेयरों में यह खरीदारी एनपीसीआई (NPCI) के एक नए नियम के चलते हो रही है। एनपीसीआई ने PPI Wallets (प्री-पेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स वॉलेट्स) पर शुल्क लगा दिया है, जिसका पेटीएम को सबसे अधिक फायदा मिलेगा। इस कारण इसके शेयर तेजी से उछल रहे हैं। आज इंट्रा-डे में यह बीएसई पर 4.14 फीसदी उछलकर 655.80 रुपये (Paytm Share Price) पर पहुंच गया था। हालांकि मुनाफावसूली के चलते दिन के आखिरी में यह 0.72 की बढ़त के साथ 634.25 रुपये पर बंद हुआ है।

NPCI का क्या है नया नियम

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) पेमेंट को लेकर बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब कल यानी एक अप्रैल से पीपीआई यानी पीपीआई वॉलेट्स के जरिए यूपीआई से मर्चेंट पेमेंट पर 0.5-1.1 फीसदी तक का इंटरचार्ज चार्ज लगेगा। हालांकि यह चार्ज 2 हजार रुपये से अधिक के पेमेंट पर लगेगा। पहले ऐसा कोई चार्ज नहीं था। हालांकि एनपीसीआई ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि यूजर्स का इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि यह चार्ज उनसे नहीं वसूला जाएगा।

ग्राहकों को UPI ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, पूरी तरह है सुरक्षित, NPCI ने दी सफाई

Paytm को क्यों मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें