Paytm Share: तीन ब्लॉक डील में बिके पेटीएम के 72.5 लाख शेयर, लगातार दूसरे दिन गिरा भाव

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयरों में मंगलवार 18 जून को कारोबार के दौरान तीन बड़े ब्लॉक डील हुए। इसके चलते इसका शेयर दबाव में आ गया। इन डील के जरिए कंपनी के करीब 72.5 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ, जो इसकी 1.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। मनीकंट्रोल इस डील में शेयर बेचने या खरीदने वाले के नाम की तुरंत पहचान नहीं कर सका। इन डील के बाद कंपनी के शेयर लुढ़ककर लाल निशान में आ गए

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 3:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Paytm Shares: इस साल अब तक पेटीएम के शेयरों में करीब 35% की गिरावट आ चुकी है

Paytm Share Price: पेटीएम के शेयरों में मंगलवार 18 जून को कारोबार के दौरान तीन बड़े ब्लॉक डील हुए। इसके चलते इसका शेयर दबाव में आ गया। इन डील के जरिए कंपनी के करीब 72.5 लाख शेयरों का लेनदेन हुआ, जो इसकी 1.1 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। मनीकंट्रोल इस डील में शेयर बेचने या खरीदने वाले के नाम की तुरंत पहचान नहीं कर सका। इन डील के बाद कंपनी के शेयर लुढ़ककर लाल निशान में आ गए। यह लगातार दूसरा दिन है, जब पेटीएम के शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इस साल अब तक पेटीएम के शेयरों में करीब 35 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसके शेयरों का भाव 50 फीसदी गिरा है।

इससे पहले शुरुआती कारोबार में पेटीएम के शेयर करीब 4% की तेजी के साथ खुले थे। कंपुनी के शेयरों में यह तेजी इस खबर के बाद आई थी कि वह अपनी मूवी टिकटिंग बिजनेस को बेचने के लिए जोमैटो के साथ बातचीत कर रही है। जोमैटो ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में इस बातचीत की पुष्टि भी की है।

जोमैटो ने बयान में कहा, "हम स्वीकार करते हैं कि हम लेनदेन के लिए पेटीएम के साथ बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, इस स्तर पर अभी कोई ऐसा फैसला नहीं लिया गया है जो जिसके बोर्ड की मंजूरी लेनी पड़ी या मौजूदा कानूनों के मुताबिक डिस्क्लोजर की जरूरत हो।" पेटीएम के शेयर सुबह 4 प्रतिशत बढ़कर 442 रुपये पर पहुंच गए। हालांकि फिर तीन-तीन ब्लॉक डील से यह गिरकर नीचे आ गया।


इससे पहले 31 मई को भी पेटीएम के शेयरों में ब्लॉक ट्रेड हुई और इसके 75.20 लाख शेयर या कंपनी की 1.2 प्रतिशत हिस्सेदारी का लेनदेन हुआ था।

इससे पहले, पेटीएम ने एक स्पष्टीकरण जारी कर इस बात से इनकार किया था कि वह उसकी पैरेंट वन97 कम्युनिकेशंस कुछ हिस्सेदारी बेचने के लिए गौतम अडानी के साथ बातचीत कर रही है। अडानी ग्रुप ने भी मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया था और उन्हें निराधार अटकलें बताया था।

वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही में 550 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया है, जो एक साल पहले की इसी तिमाही के मुकाबले 3.2 गुना अधिक है। कंपनी के घाटे में बढ़ोतरी के मुख्य वजह इसकी सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक (PPBL) पर RBI की ओर से लगाया गया प्रतिबंध रहा, जिसके चलते इसके मार्जिन पर असर पड़ा।

यह भी पढ़ें- Mahindra & Mahindra के शेयर में आ सकती है 20% की तेजी, 11% तक चढ़ सकता है Infosys; ब्रोकरेज ने दी 'बाय' कॉल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।