Mahindra & Mahindra के शेयर में आ सकती है 20% की तेजी, 10% तक चढ़ सकता है Infosys; ब्रोकरेज ने दी 'बाय' कॉल

कई फैक्टर्स के बेसिस पर जेफरीज को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में संभावनाएं दिख रही हैं। इंफोसिस के शेयर को लेकर जेफरीज ने 'बाय' कॉल के साथ 1,650 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। CLSA का मानना है कि Infosys के लिए जनरेटिव AI के चलते पर्याप्त अवसर हैं और कंपनी की तैयारी अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में अच्छी है

अपडेटेड Jun 18, 2024 पर 4:19 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नोमुरा का कहना है कि Mahindra & Mahindra की वर्तमान वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2024-26 में 19% EPS CAGR को देखते हुए आकर्षक है।

ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में आगे चलकर 20 प्रतिशत और आईटी कंपनी इंफोसिस के शेयर में 11 प्रतिशत की तेजी आ सकती है। यह उम्मीद ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने जताई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर को लेकर जेफरीज ने 'बाय' कॉल के साथ 3,510 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह शेयर के 18 जून को बीएसई पर बंद भाव से करीब 20 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने अपने ग्रुप इनवेस्टर डे पर फार्म और ऑटो में मार्केट लीडरशिप पर पूंजी लगाने पर जोर दिया। साथ ही आईटी और वित्तीय सेवाओं में पूरी क्षमता को अनलॉक करने, नए वेंचर्स में उच्च विकास पर जोर दिया है।

इसके अलावा हाल ही में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 3 नई इलेक्ट्रिक एसयूवी शोकेस की हैं। इन समेत कई अन्य फैक्टर्स के बेसिस पर जेफरीज को महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में संभावनाएं दिख रही हैं। जेफरीज के अलावा नोमुरा भी कंपनी के शेयर को लेकर बुलिश है। शेयर के लिए 'बाय' कॉल के साथ 3,374 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। ब्रोकरेज का कहना है कि वर्तमान वैल्यूएशन वित्त वर्ष 2024-26 में 19% EPS CAGR को देखते हुए आकर्षक है।

Infosys के शेयर के लिए क्या टारगेट प्राइस


इंफोसिस के शेयर को लेकर जेफरीज ने 'बाय' कॉल के साथ 1,650 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। यह 18 जून को बीएसई पर शेयर के बंद भाव से 10 प्रतिशत ज्यादा है। इसके अलावा CLSA ने शेयर के लिए 'आउटपरफॉर्म' कॉल दी है और टारगेट प्राइस 1,553 रुपये प्रति शेयर का रखा है। ब्रोकरेज का मानना है कि वर्तमान में भले ही कंपनी कठिन दौर से गुजर रही है लेकिन इसकी लॉन्ग टर्म इंडस्ट्री पोजिशन बरकरार है। जनरेटिव एआई के चलते पर्याप्त अवसर हैं और कंपनी की तैयारी अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में अच्छी है।

BLS E-Services ने Aadifidelis Solutions में खरीदी 55% हिस्सेदारी, शेयर 6% चढ़ा

18 जून को शेयर की चाल

18 जून को Mahindra & Mahindra के शेयर में तेजी है। शेयर सुबह बढ़त के साथ 2970 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से करीब 3 प्रतिशत तक चढ़कर 3013.95 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर है। कारोबार खत्म होने पर शेयर 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2960.50 रुपये पर सेटल हुआ।

वहीं इंफोसिस का शेयर लगभग फ्लैट लेवल पर है। सुबह यह 1488.95 रुपये पर खुला और फिर पिछले बंद भाव से 1 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1507.65 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 0.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1497.65 रुपये पर सेटल हुआ।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।