अगले हफ्ते ये 5 स्टॉक्स बाजार में मचायेंगे धमाल, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में हो सकती है जोरदार कमाई

United Breweries पर Arihant Capital की कविता जैन ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए United Breweries के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 2020 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 1992 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 1990 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 14, 2024 पर 2:02 PM
Story continues below Advertisement
Adani Energy Solutions पर rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 845 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: बाजार में निचले स्तरों से शानदार रिकवरी की बदौलत सेंसेक्स, निफ्टी, बैंक निफ्टी शानदार बढ़त पर बंद हुए। सेंसेक्स 843 प्वाइंट चढ़कर 82,133 पर बंद हुआ। निफ्टी 220 प्वाइंट चढ़कर 24,768 पर बंद हुआ। FMCG, बैंकिंग शेयरों में खरीदारी नजर आई। IT, ऑटो शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयरों में तेजी नजर आई। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 6 शेयरों में तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - Paytm

मानस जायसवाल ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पेटीएम में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 987 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें बने रहने पर 1030 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है। जबकि इसमें 961 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Trader & Market Expert अमित सेठ का BTST कॉल - Titan


अमित सेठ ने कहा कि सोमवार को कमाई के लिए टाइटन के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा इसमें 3509 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3600 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 3440 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 4 स्टॉक्स में दिग्गजों ने कराई खरीदारी, क्या इनमें से है कोई आपके पोर्टफोलियो में

rachanavaidya.in की रचना वैद्य का BTST कॉल - Adani Energy Solutions

रचना वैद्य ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 836 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 845 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 830 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

AUM Capital के राजेश अग्रवाल का BTST कॉल - Polycab

राजेश अग्रवाल ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पॉलीकैब में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 7523 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 8300 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

Arihant Capital की कविता जैन का BTST कॉल - United Breweries

कविता जैन ने सोमवार को कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए युनाइटेड ब्रुअरीज में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1992 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2020 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 1990 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।