PB Fintech का शेयर दो दिन में 40% क्रैश, निवेशकों को क्या करना चाहिए?

PB Fintech का शेयर 11 बजे 5.06 फीसदी गिरकर 1,146.10 रुपये पर चल रहा था। हालिया गिरावट से पीबी फिनटेक का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर करीब 52,000 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर में अचानक आई गिरावट ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स को चौंकाया है

अपडेटेड Sep 25, 2026 पर 11:44 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीबी फिनटेक पॉलिसीबाजार ब्रांड नाम से अपने प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन इंश्योरेंस पॉलिसीज बेचती है।

पीबी फिनटेक के शेयर 25 सितंबर को खुलने के थोड़ी देर बाद ही क्रैश कर गए। एक समय शेयर 7.4 फीसदी तक गिरकर 1,118 रुपये पर आ गया। 24 सितंबर को यह शेयर 36 फीसदी क्रैश कर गया था। दोनों दिन मिलाकर यह शेयर 42 फीसदी से ज्यादा गिर चुका है। इसकी वजह इंश्योरेंस रेगुलेटर आईआरडीएआई का इंश्योरेंस पॉलिसीज पर कमीशन को लेकर नया प्रस्ताव है।

अचानक आई गिरावट से इनवेस्टर्स हैरान

PB Fintech का शेयर 11 बजे 5.06 फीसदी गिरकर 1,146.10 रुपये पर चल रहा था। हालिया गिरावट से पीबी फिनटेक का मार्केट कैपिटलाइजेशन गिरकर करीब 52,000 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर में अचानक आई गिरावट ने कंपनी के शेयरहोल्डर्स को चौंकाया है। कंपनी पॉलिसीबाजार ब्रांड नाम से अपने प्लेटफॉर्म से इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बेचती है।


एचएसबीसी ने शेयर पर रेटिंग घटाई 

IRDAI के नए प्रस्ताव के बाद विदेशी ब्रोकरेज फर्म एचएसबीसी ने पीबी फिनेटक के शेयर पर अपनी रेटिंग घटा दी है। उसने इस पर 'होल्ड' की रेटिंग दी है। शेयर का टारगेट प्राइस भी 2,100 रुपये से घटाकर 1,150 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा है कि अगर आईआरडीएआई का प्रस्ताव लागू होता है तो इसका सीधा असर पीबी फिनटेक पर पड़ेगा।

IRDAI का प्रस्ताव लागू होने पर घटेगी कमाई

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने भी पीबी फिनटेक के शेयर पर 'न्यूट्रल' रेटिंग दी है। उसने शेयर के लिए 1,150 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर इंश्योरेंस रेगुलेटर का प्रस्ताव लागू होता है तो FY28 में पीबी फिनटेक का रेवेन्यू करीब 30 फीसदी तक घट सकता है। अनुमान है कि इससे कंपनी की अर्निंग्स 46 फीसदी कम रह सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने यह भी कहा है कि जब तक कमीशन को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो जाती है, इस शेयर पर दबाव दिख सकता है।

16 एनालिस्ट्स की अब भी शेयर पर 'buy' रेटिंग

मौजूदा अर्निंग्स पर पीबी फिनटेक के शेयर में 73 गुना पर ट्रेडिंग होगी। अगर कंपनी अपने एंप्लॉयीज और एडवर्टाइजमेंट कॉस्ट में 20 फीसदी कमी करती है तो अर्निंग्स में करीब 30 फीसदी कमी आ सकती है, जिससे शेयर में 57 गुना पर ट्रेडिंग हो सकती है। हालांकि, पीबी फिनटेक को कवर करने वाले 25 एनालिस्ट्स में से 16 की अब भी 'बाय' (buy) की रेटिंग है। पांच ने 'होल्ड' और 4 ने 'बेचने' (sell) रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्मोँ ने शेयर के लिए जो टारगेट प्राइस दिए हैं, उससे यह संकेत मिलता है कि शेयर में फिलहाल तेजी की उम्मीद नहीं है।

यह वीडियो भी देखें: इस ऑटो पार्ट्स कंपनी का शेयर बना रॉकेट, खरीदने की सलाह

इनवेस्टर्स को क्या करना चाहिए?

नए इनवेस्टर्स को पीबी फिनेटक के शेयर में सस्ते भाव पर निवेश करने से पहले कमीशन को लेकर तस्वीर साफ होने तक इंतजार करना चाहिए। अभी IRDAI ने कमीशन को लेकर सिर्फ प्रस्ताव पेश किया है। इस पर फीडबैक मिलने के बाद वह अंतिम फैसला लेगा। हालांकि, यह तय है कि इंश्योरेंस पॉलिसीज पर कमीशन के मौजूदा स्ट्रक्चर में बदलाव आ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।