PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार (Policybazaar) की पैरेंट कंपनी, पीबी फिनटेक (PB Fintech) के शेयरों में शुक्रवार को 2 बड़ी डील देखने को मिली। इस डील के तहत कंपनी के चेयरमैन याशिश दहिया और वाइस-चेयरमैन आलोक बंसल ने पीबी फिनटेक के करीब 83.7 लाख शेयरों को बेच दिया। यह कंपनी की करीब 1.86 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। इन दोनों डील के बाद पीबी फिनटेक के शेयर दबाव में दिखे और शुरुआती कारोबार में करीब 1.5 फीसदी से अधिक लुढ़ककर 1,317.55 रुपये के भाव पर आ गए।
