Piotex Industries की शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत, स्टॉक 16% के प्रीमियम पर लिस्ट

Piotex Industries Share Listing: कंपनी का IPO 10 मई को खुला था और 14 मई को क्लेाज हुआ। यह कुल 107.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.23 प्रतिशत बढ़कर करीब 119 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.17 प्रतिशत बढ़कर 3 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड May 17, 2024 पर 4:12 PM
Piotex Industries के प्रमोटर अभय श्रीराम असलकर और योगेश ओमप्रकाश निमोदिया हैं।

Piotex Industries IPO Listing: कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और ट्रेडिंग से जुड़ी कंपनी पियोटेक्स इंडस्ट्रीज के शेयरों की 17 मई को लिस्टिंग अच्छी रही। BSE SME प्लेटफॉर्म पर शेयर, आईपीओ के प्राइस बैंड 94 रुपये से करीब 16 प्रतिशत के प्रीमियम के साथ 109 रुपये पर लिस्ट हुए। दिन में शेयर 5 प्रतिशत तक उछला और अपर प्राइस बैंड 114.45 रुपये को छू गया। लेकिन अपर सर्किट नहीं लगा। कारोबार बंद होने पर शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 4.86 प्रतिशत की बढ़त के साथ 114.30 रुपये पर सेटल हुआ।

Piotex Industries की शुरुआत साल 2019 में हुई। कंपनी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग और धागे, सिंथेटिक फाइबर्स, फैब्रिक्स, कॉटन बेल्स की ट्रेडिंग से जुड़ी है। कंपनी एक आउटसोर्सिंग मॉडल के तहत कॉटन यार्न भी बनाती है।

कितना सब्सक्राइब हुआ था Piotex Industries IPO


Piotex Industries IPO 10 मई को खुला था और 14 मई को क्लेाज हुआ। इसमें 15.4 लाख नए शेयर जारी किए गए। IPO कुल 107.44 गुना सब्सक्राइब हुआ था। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 115.21 गुना और रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 93.33 गुना सब्सक्राइब हुआ। IPO के लिए प्राइस बैंड 94 रुपये प्रति शेयर था।

Premier Roadlines IPO Listing: ट्रांसपोर्ट कंपनी ने क्रेडिट किया तगड़ा प्रॉफिट, 29% प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद अपर सर्किट

वित्तीय तौर पर कितनी मजबूत

पियोटेक्स इंडस्ट्रीज के प्रमोटर अभय श्रीराम असलकर और योगेश ओमप्रकाश निमोदिया हैं। IPO से पहले प्रमोटर्स के पास कंपनी में 100 प्रतिशत शेयर थे। IPO के बाद यह शेयरहोल्डिंग घटकर 69.83 प्रतिशत पर आ गई। Piotex Industries का वित्त वर्ष 2023-24 में रेवेन्यू सालाना आधार पर 37.23 प्रतिशत बढ़कर करीब 119 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 4.17 प्रतिशत बढ़कर 3 करोड़ रुपये हो गया।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।