Get App

PB फिनटेक के शेयरों में 4% की तेजी, कंपनी हेल्थकेयर बिजनेस में कर सकती है ₹800 करोड़ का निवेश, CEO ने बताया प्लान

PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) इन दिनों हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखने की योजना को लेकर सुर्खियों में है। कंपनी के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ, याशिश दहिया ने बताया कि यह कदम बोर्ड की मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि PB Fintech इस नई हेल्थकेयर कंपनी में माइनॉरिटी निवेशक के रूप में शामिल होगी

Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 30, 2024 पर 9:53 AM
PB फिनटेक के शेयरों में 4% की तेजी, कंपनी हेल्थकेयर बिजनेस में कर सकती है ₹800 करोड़ का निवेश, CEO ने बताया प्लान
PB Fintech Share Price: इस साल अब तक PB फिनटेक के शेयर ने 100% से अधिक का रिटर्न दिया है

PB Fintech Share Price: पॉलिसीबाजार और पैसाबाजार की पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक (PB Fintech) इन दिनों हेल्थकेयर सेक्टर में कदम रखने की योजना को लेकर सुर्खियों में है। कंपनी के चेयरमैन और ग्रुप सीईओ, याशिश दहिया ने हमारे सहयोगी CNBC-TV18 को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि यह कदम बोर्ड की मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। उन्होंने यह भी साफ किया कि PB Fintech इस नई हेल्थकेयर कंपनी में माइनॉरिटी निवेशक के रूप में शामिल होगी।

शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पीबी फिनटेक के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट आलोक बंसल ने भी कहा था कि उनका इरादा हॉस्पिटल्स का मालिक बनने का नहीं है, बल्कि हेल्थकेयर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने का है।

हालांकि, PB फिनटेक के शेयरों में पिछले सप्ताह में करीब 15% की गिरावट देखी गई है। पिछले पांच कारोबारी सत्र से इसका शेयर लगातार लाल निशान में बंद हुआ और शुक्रवार 27 सितंबर को यह 3% नीचे ₹1,632 पर बंद हुआ था। हालांकि इस साल अबतक इस शेयर ने 100% से अधिक का रिटर्न दिया है।

याशिश दहिया ने आगे कहा कि PB फिनटेक नई हेल्थकेयर कंपनी में 20% से 30% हिस्सेदारी के लिए 10 करोड़ डॉलर (करीब 837 करोड़ रुपये) तक का एकमुश्त निवेश कर सकती है, लेकिन यह निवेश कंपनी की बोर्ड मंजूरी पर आधारित होगा। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह एक बार का निवेश होगा और कंपनी का दोबारा निवेश करने का कोई इरादा नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें