PC Jeweller Share Price: और 15% तक उछला ज्वेलरी स्टॉक, लगातार तीसरे दिन शानदार खरीद

PC Jeweller Share Price: कंपनी ने गुरुवार, 3 सितंबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसने एक और बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है। पीसी ज्वेलर ने 14 बैंकों से कर्ज लिया हुआ था। इनमें से अब तक 9 बैंकों का पूरा बकाया चुका दिया गया है

अपडेटेड Sep 07, 2026 पर 11:38 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
शुक्रवार को PC Jeweller करीब 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 11.90 रुपये पर सेटल हुआ था।

ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड के शेयरों में 7 सितंबर को भी शानदार तेजी है। शेयर सुबह के कारोबार में लगभग 15 प्रतिशत तक उछला। BSE पर शेयर 13.65 रुपये के हाई तक गया। शेयर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में उछला है। शुक्रवार को यह करीब 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 11.90 रुपये पर सेटल हुआ था। कंपनी ने गुरुवार, 3 सितंबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसने एक और बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है। यह भुगतान 30 सितंबर, 2024 को हुए एकबारगी निपटान (वन टाइम सेटलमेंट) समझौते के तहत किया गया है।

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, पीसी ज्वेलर ने 14 बैंकों से कर्ज लिया हुआ था। इनमें से अब तक 9 बैंकों का पूरा बकाया चुका दिया गया है। सभी भुगतान निर्धारित समयसीमा से पहले किए गए हैं। कंपनी ने बाकी 5 बैंकों के कुल बकाये के 96 प्रतिशत से अधिक का भी भुगतान कर दिया है। अब कंपनी पर इन बैंकों का 4 प्रतिशत से भी कम बकाया है। कंपनी बाकी बची उधारी भी इसी महीने चुका कर कर्जमुक्त बनने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

शेयर एक महीने में 23 प्रतिशत मजबूत


पीसी ज्वेलर के शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 1000 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर एक महीने में 23 प्रतिशत और 3 महीनों में लगभग 50 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत लगभग 400 प्रतिशत भागी है। कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 38.49 प्रतिशत हिस्सा था। कंपनी का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू 803.82 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 171 करोड़ रुपये रहा। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान पीसी ज्वेलर का रेवेन्यू 3,352.88 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 710.62 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

Shanti Inorganics Listing: IPO निवेशकों को छप्परफाड़ गेन, शेयर 90% बढ़त में लिस्ट

पीसी ज्वेलर को कर्ज देने वाले 14 बैंकों के समूह में SBI, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, IDBI बैंक, करुर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और IDFC फर्स्ट बैंक शामिल हैं।कंपनी पर मार्च, 2024 तक इन बैंकों का करीब 4,100 करोड़ रुपये का कर्ज था।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।