ज्वेलरी सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वेलर लिमिटेड के शेयरों में 7 सितंबर को भी शानदार तेजी रही। शेयर कारोबार के दौरान 18 प्रतिशत तक उछला। BSE पर 14.07 रुपये के हाई तक गया। बाद में शेयर 17 प्रतिशत बढ़त के साथ 13.94 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में उछला है। शुक्रवार को यह करीब 13 प्रतिशत बढ़त के साथ 11.90 रुपये पर सेटल हुआ था। कंपनी ने गुरुवार, 3 सितंबर को शेयर बाजारों को बताया था कि उसने एक और बैंक का बकाया कर्ज चुका दिया है। यह भुगतान 30 सितंबर, 2024 को हुए एकबारगी निपटान (वन टाइम सेटलमेंट) समझौते के तहत किया गया है।
