Get App

5 दिन में 51% चढ़ने के बाद आज 10% टूटा यह ज्वैलरी स्टॉक, बढ़ी निगरानी, एक साल में 200% दे चुका है रिटर्न

PC Jeweller Shares: पीसी ज्वैलर के शेयरों में मंगलवार 8 जुलाई को भारी गिरावट आई। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 10% तक टूटकर 16.83 रुपये के भाव पर आ गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि स्टॉक एक्सचेंजों ने इस शेयर को शॉर्ट-टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) के दायरे में रखने का फैसला किया है। आमतौर पर एक्सचेंज किसी शेयर की कीमत या वॉल्यूम में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव आने पर स्टॉक को ASM के दायरे में रखते हैं

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jul 08, 2025 पर 6:59 PM
5 दिन में 51% चढ़ने के बाद आज 10% टूटा यह ज्वैलरी स्टॉक, बढ़ी निगरानी, एक साल में 200% दे चुका है रिटर्न
PC Jeweller Shares: कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 10 जुलाई 2025 को एक बैठक होने वाली है

PC Jeweller Shares: पीसी ज्वैलर के शेयरों में मंगलवार 8 जुलाई को भारी गिरावट आई। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 10% तक टूटकर 16.83 रुपये के भाव पर आ गए। यह गिरावट इस खबर के बाद आई कि स्टॉक एक्सचेंजों ने इस शेयर को शॉर्ट-टर्म के लिए एडिशनल सर्विलांस मेजर्स (ASM) के दायरे में रखने का फैसला किया है। आमतौर पर एक्सचेंज किसी शेयर की कीमत या वॉल्यूम में बहुत अधिक उतार-चढ़ाव आने पर स्टॉक को ASM के दायरे में रखते हैं। सुबह 11:47 बजे के करीब, PC ज्वैलर के शेयर 9.1 फीसदी की गिरावट के साथ 16.99 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। लेकिन कारोबार के अंत तक यह थोड़ा सुधरा और 4.28 फीसदी गिरकर 17.90 रुपए पर बंद हुआ।

इसी के साथ पीसी ज्वैलर के शेयरों में पिछले 5 दिनों से जारी तेजी थम गई। इन पांच दिनों में कंपनी के शेयरों में करीब 51 फीसदी की बंपर तेजी आई थी। यह शेयर सोमवार 7 जुलाई को 12 फीसदी और शुक्रवार 4 जुलाई को 19 फीसदी की जबरदस्त तेजी के साथ बंद हुआ था। कंपनी के शेयरों में यह हालिया तेजी इसके जून तिमाही के शानदार बिजनेस अपडेट के बाद आई थी। पीसी ज्वैलर के शेयरों ने पिछले एक साल में 200 फीसदी से अधिक का रिटर्न देकर अपनी निवेशकों की संपत्ति तीन गुना तक बढ़ा दी है।

80% की स्टैंडअलोन रेवेन्यू ग्रोथ

PC ज्वैलर ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि “सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद, कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की जून तिमाही में सालाना आधार पर लगभग 80% की स्टैंडअलोन रेवेन्यू ग्रोथ हासिल की है।” कंपनी ने बताया कि शादी और त्योहारों के सीजन में ज्वेलरी की मांग में काफी बढ़ोतरी हुई, जिसके चलते उसके उत्पादों की मांग बढ़ी। इसके अलावा, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 के दौरान बैंकों केबकाया कर्ज को 50 प्रतिशत से अधिक कम कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें