Get App

सांप की ‘मौसी’ का ये राज नहीं जानते होंगे आप! बिना नर के भी पैदा कर लेती है बच्चे

बिल्ली को शेर की ‘मौसी’ तो आपने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सांप की भी एक ‘मौसी’ होती है? बभनी या स्किंक नाम का यह जीव दूर से सांप जैसा दिखता है, लेकिन इसके छोटे पैर इसे अलग पहचान देते हैं। दिलचस्प बात है कि यह जहरीला नहीं होता और इंसानों से दूर रहना पसंद करता है

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 3:08 PM
सांप की ‘मौसी’ का ये राज नहीं जानते होंगे आप! बिना नर के भी पैदा कर लेती है बच्चे
बभनी और सांप के बीच सबसे दिलचस्प समानता उनका लंबा शरीर है।

बचपन में बिल्ली को शेर की ‘मौसी’ कहते हुए तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन क्या कभी सोचा है कि सांप की भी कोई ‘मौसी’ हो सकती है? सुनने में यह बात थोड़ी अजीब जरूर लगती है, लेकिन प्रकृति में ऐसा एक जीव मौजूद है, जिसे इसी नाम से जाना जाता है। इसका शरीर देखने में सांप जैसा लंबा और चमकदार होता है, लेकिन छोटे-छोटे पैर इसकी पहचान को बिल्कुल अलग बना देते हैं। यही वजह है कि आम बोलचाल में इसे सांप की ‘मौसी’ कहा जाता है। खास बात यह है कि इसे देखकर डरने की जरूरत नहीं होती।

यह जहरीला नहीं होता और आमतौर पर इंसानों से दूर रहना पसंद करता है। भारत में इसकी कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इतना ही नहीं, इस छोटे से जीव की प्रजनन क्षमता भी बेहद दिलचस्प है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

कौन है सांप की ‘मौसी’?

जिस जीव को सांप की ‘मौसी’ कहा जाता है, उसे आम तौर पर बभनी या स्किंक (Skink) के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का सरीसृप है और देखने में छिपकली जैसा लगता है। इसके शरीर का आकार लंबा और चिकना होता है, जिसकी वजह से पहली नजर में यह सांप जैसा दिखाई दे सकता है। हालांकि, ध्यान से देखने पर इसके छोटे पैर साफ नजर आते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें