अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने Pearl Global Industries में खरीदे 5.86 लाख शेयर, कीमत 4% उछली

Pearl Global Industries Stock Price: 3 जुलाई को बीएसई पर पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज का शेयर बढ़त के साथ 736.50 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें करीब 4 प्रतिशत तक की तेजी आई और यह 746.25 रुपये के हाई तक गया। जनवरी-मार्च 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 320.07 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 11.91 करोड़ रुपये दर्ज किया गया

अपडेटेड Jul 03, 2024 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 66.19 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 33.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Pearl Global Industries Share Price: 3 जुलाई को अपैरल मैन्युफैक्चरर पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर में तेजी है। एक दिन पहले अबू धाबी इनवेस्टमेंट अथॉरिटी ने बल्क डील के जरिए पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज (पुराना नाम हाउस ऑफ पर्ल फैशंस) में 5.86 लाख शेयर या 1.34 प्रतिशत हिस्सेदारी 720.15 रुपये की औसत कीमत पर खरीदी थी। मार्च 2024 के आखिर तक कंपनी में प्रमोटर्स के पास 66.19 प्रतिशत और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 33.81 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

3 जुलाई को बीएसई पर पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज का शेयर बढ़त के साथ 736.50 रुपये पर खुला। इसके बाद इसमें करीब 4 प्रतिशत तक की तेजी आई और यह 749 रुपये के हाई तक गया। कारोबार खत्म होने पर शेयर 746.30 रुपये पर सेटल हुआ। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 823.60 रुपये और निचला स्तर 285.95 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 3200 करोड़ रुपये है।

Q4 में Pearl Global Industries का कितना रहा मुनाफा


बीएसई के डेटा के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2024 में कंपनी का रेवेन्यू 320.07 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 11.91 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2024 में रेवेन्यू 953.67 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 28.24 करोड़ रुपये पर था।

सऊदी अरामको को L&T के साथ काम करना पसंद, आगे और बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद : L&T

एक साल में 142% चढ़ा शेयर

पिछले एक साल में पर्ल ग्लोबल इंडस्ट्रीज लिमिटेड शेयर की कीमत 142 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ी है। एक महीने में शेयर ने 16 प्रतिशत की मजबूती देखी है। शेयर के लिए अपर प्राइस बैंड 863.50 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 575.70 रुपये है। सर्किट लिमिट 20 प्रतिशत है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।