Persistent Systems Share Price: दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे के बाद ब्रोकरेज फर्म जेपीमॉर्गन के पॉजिटिव रुझान पर पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर रॉकेट बन गए। बिकवाली के माहौल में भी इसके शेयर इंट्रा-डे में 4 फीसदी से अधिक उछल गए। मुनाफावसूली के बावजूद शेयरों ने अपना दम बनाए रखा है और आज बीएसई पर यह 4.71% की बढ़त के साथ ₹5796.55 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 4.92% उछलकर ₹5808.20 पर पहुंच गया था। एक साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 4 जून 2024 को यह एक साल के निचले स्तर ₹3232.60 से छह महीने में यह 110% से अधिक उछलकर 20 दिसंबर 2024 को ₹6788.80 के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल इस हाई से यह करीब 15 फीसदी डाउनसाइड है।
