PFC Share Price: सितंबर तिमाही के शानदार नतीजे पर पावर सेक्टर को फाइनेंस मुहैया कराने वाली पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिखा। इस जोरदार रुझान पर पीएफसी के शेयर इंट्रा-डे में 6 फीसदी से अधिक उछल गए। हालांकि इसकी तेजी अभी आगे भी बनी रहने वाली है और इसे कवर करने वाले सभी 10 एनालिस्ट्स ने इसकी खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेजेज का मानना है कि यह अपने पहले के रिकॉर्ड हाई को क्रॉस कर सकता है। आज BSE पर यह 7.61 फीसदी के उछाल के साथ 481.60 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 8.82 फीसदी उछलकर 489.10 रुपये के भाव तक पहुंच गया था।
