Get App

Bonus Share: एक साल में 650% और 3 साल में 1850% रिटर्न, अब हर शेयर पर 10 नए शेयर मिलेंगे फ्री

Bonus Share: हाल ही में कंपनी ने अपना नाम बदलकर AHB Capital Limited किया है। शेयर 2 सप्ताह में 24 प्रतिशत और 3 महीनों में लगभग 40 प्रतिशत मजबूत हुआ है। जून 2026 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 98.49 लाख रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Oct 05, 2026 पर 4:57 PM
Bonus Share: एक साल में 650% और 3 साल में 1850% रिटर्न, अब हर शेयर पर 10 नए शेयर मिलेंगे फ्री
PH Capital Ltd के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1355 रुपये है।

PH Capital Ltd के शेयरहोल्डर्स को ​जल्द ही 10:1 के रेशियो में बोनस शेयर मिल सकते हैं। इसका मतलब है कि शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 10 नए शेयर बोनस के तौर पर मिलेंगे। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 7 अक्टूबर 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में दर्ज होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे।

शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। कंपनी का कहना है कि बोनस शेयरों के अलॉटमेंट की तारीख 8 अक्टूबर 2026 है। इन शेयरों में 9 अक्टूबर से ट्रेडिंग की जा सकेगी। हाल ही में कंपनी ने अपना नाम बदलकर AHB Capital Limited किया है। कंपनी ने H L Financial Consultants and Management Services Private Limited के तौर पर शुरुआत की थी। यह 1973 में इनकॉरपोरेट हुई। 1994 में इसका नाम बदलकर Ficom Industries Ltd. हुआ। फिर शेयर बाजारों में लिस्ट होने के बाद कंपनी ने एक बार फिर 2003 में अपना नाम बदलकर P H Capital Limited किया।

PH Capital Ltd के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1355 रुपये है। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। कंपनी का मार्केट कैप 400 करोड़ रुपये से ज्यादा है। शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड लो 165.05 रुपये है।

PH Capital का शेयर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें