Get App

Pharma Stock: फार्मा शेयरों में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी, जानें इसके पीछे की क्या है वजह

Pharma Stock: आज फिर निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1% से ज्यादा का उछाल आया। डॉक्टर रेड्डीज, जायडस और ग्लेनमार्क के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि भारतीय फार्मा सेक्टर बेहतरीन पोजीशन में नजर आ रहे है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 05, 2025 पर 3:11 PM
Pharma Stock: फार्मा शेयरों में लगातार दूसरे दिन दिखी तेजी, जानें इसके पीछे की क्या है वजह
ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि बायोसिमिलर दवाओं की पाइपलाइन काफी बेहतर है।

Pharma Stock: बाजार के फोकस में लगातार दूसरे दिन फार्मा शेयर हैं। आज फिर निफ्टी फार्मा इंडेक्स में 1% से ज्यादा का उछाल आया। डॉक्टर रेड्डीज, जायडस और ग्लेनमार्क के शेयरों में 3 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। एक्सिस सिक्योरिटीज का कहना है कि भारतीय फार्मा सेक्टर बेहतरीन पोजीशन में नजर आ रहे है। Q4 के नतीजे शानदार, निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। नई दवा लॉन्च ग्रोथ को बढ़ावा दे रहे हैं।

ब्रोकरेज फर्म एक्सिस सिक्योरिटीज ने कहा कि बायोसिमिलर दवाओं की पाइपलाइन काफी बेहतर है। US टैरिफ का भारतीय दवा बाजार पर कोई खास असर नहीं होगा।

डॉ रेड्डीज का बड़ा करार

US लिस्टेड Alvotech के साथ करार किया है। कैंसर की दवा Keytruda के बायोसिमिलर डेवलपमेंट के लिए करार किया है। 2024 में Keytruda का $29.5 bn का बाजार होगा। डॉ रेड्डीज पर HSBC ने रेटिंग बढ़ाकर ‘Buy’ की है और टारगेट प्राइस 1,235 रुपये से बढ़ाकर 1,445 रुपये किया है। LIC ने भी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाकर 8.2% की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें