Glenmark Pharma Share Price: फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी ग्लेनमार्क फार्मा के शेयरों में आज खरीदारी के माहौल में भी बिकवाली का तेज दबाव दिखा लेकिन फिर निचले स्तर से इसने शानदार वापसी की। एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) करीब 1-1% मजबूत हुए तो दूसरी तरफ ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर मुनाफावसूली के चलते 3% से अधिक फिसल गए। हालांकि जून तिमाही में मुनाफे में 10 गुना की बढ़ोतरी से शेयरों को सपोर्ट मिला। शुरुआती कारोबार में यह मुनाफावसूली के दबाव में 3.15% फिसलकर ₹2,163.00 तक आ गया था। इस निचले स्तर से 3.43% रिकवर होकर फिलहाल यह ₹2,237.25 तक पहुंच गया। आज इसका शेयर धमाकेदार कारोबारी नतीजे पर 1.61% की बढ़त के साथ ₹2,269.35 के भाव खुला था।
Glenmark Pharma के लिए कैसी रही जून तिमाही
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में ग्लेनमार्क फार्मा का कंसालि़डेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर ₹46.97 करोड़ से 927.95% उछलकर ₹482.83 करोड़ पर पहुंच गया। इसे रेवेन्यू की मजबूत ग्रोथ और लो बेस इफेक्ट से सपोर्ट मिला। इस दौरान ऑपरेशंस से कंपनी का रेवेन्यू 23.10% की रफ्तार से बढ़कर ₹4,018.48 करोड़ पर पहुंच गया। खास बात ये है कि पिछले साल की समान जून तिमाही में इसे ₹323.23 करोड़ का एक्सपेशनल लॉस हुआ था, और इस बार कोई एक्सपेश्नल आइटम नहीं है तो मुनाफे को सपोर्ट मिला।
कंपनी का परफॉरमेंस भारत समेत सभी अहम मार्केट में दमदार बना रहा। भारत में इसकी ग्रोथ मजबूत बनी रही तो उत्तरी अमेरिका में भी सांस से जुड़ी बीमारियों के लिए के लिए सबसे पहले लॉन्च किए गए प्रोडक्ट्स की वजह से ग्रोथ को मजबूत सपोर्ट मिला। भारतीय बाजार से कंपनी का रेवेन्यू ₹1,239.9 करोड़ से 15.5% बढ़कर ₹1,432.1 करोड़ और उत्तरी अमेरिका से ₹778 करोड़ से ₹1,097.4 करोड़ तो यूरोपीय बाजार में ₹667.8 करोड़ से ₹747.2 करोड़ पर पहुंच गया।
एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल
ग्लेनमार्क फार्मा के शेयर पिछले साल 28 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर ₹1,794.00 के भाव पर थे जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर से 6 महीने में यह 37.74% उछलकर 29 अप्रैल 2026 को ₹2,471.05 पर पहुंचगया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।