फार्मा कंपनी सनोफी इंडिया लिमिटेड (Sanofi India Ltd) ने प्रत्येक शेयर पर 193 रुपये का डिविडेंड (Dividend) देने का ऐलान किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मंगलवार 26 जुलाई को बैठक हुई थी, जिसमें 31 दिसंबर 2022 को खत्म होने वाले वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 193 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने का फैसला किया गया है।
