Get App

Phoenix Mills का शेयर 5% उछला, दो ब्रोकरेजेज ने एक हफ्ते में स्टॉक पर अपनाया बुलिश नजरिया

Phoenix Mills के स्टॉक पर मोतीलाल ओसवाल ने खरीदारी की रेटिंग के साथ दो साल की अवधि में 2,000 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। मॉर्गन स्टेनली द्वारा ओवरवेट रेटिंग के देने के बाद आज फिनिक्स मिल्स के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी नजर आई। इन्होंने फिनिक्स मिल्स पर 1,700 रुपये का टारगेट दिया है

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 11:28 AM
Phoenix Mills का शेयर 5% उछला, दो ब्रोकरेजेज ने एक हफ्ते में स्टॉक पर अपनाया बुलिश नजरिया
Phoenix Mills कंपनी का 10 लाख वर्ग फुट रिटेल एसेट हर साल जोड़ने के लिए दीर्घकालिक टारगेट है जिससे इस पर ब्रोकरेजेज बुलिश हुए हैं

पिछले हफ्ते निवेश ब्रोकर मोतीलाल ओसवाल ने फिनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) के स्टॉक पर 'खरीदारी' की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया था। जिसमें दो साल की अवधि में 2,000 रुपये प्रति शेयर का मूल्य लक्ष्य दिया गया था। मॉर्गन स्टेनली द्वारा 'ओवरवेट' रेटिंग के साथ स्टॉक पर कवरेज शुरू करने के बाद सोमवार को फिनिक्स मिल्स लिमिटेड के शेयरों में शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि देखने को मिली है। इन्होंने फिनिक्स मिल्स पर 1,700 रुपये प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है। इनका दिया हुआ टारगेट शुक्रवार को स्टॉक के बंद स्तर से 32 प्रतिशत से अधिक की तेजी का संकेत देता है।

फिनिक्स मिल्स एक मिश्रित उपयोग वाली एसेट डेवलपर कंपनी है। ये कंपनी भारत के आठ शहरों में 11 मॉल संचालित करती है। इसके तीन नए मॉल वर्तमान में निर्माणाधीन हैं।

मॉर्गन स्टेनली ने कहा कि Phoenix Mills के पास अच्छी जगह पर, मिश्रित उपयोग वाले स्थान पर स्थित मॉल का पोर्टफोलियो है। इन मॉल्स भारत के कंजम्प्शन ग्रोथ फायदा होगा।

इसके अतिरिक्त, फीनिक्स मिल्स विस्तार के चरण में है। अगले 3-4 वर्षों में अपने रेंटल पोर्टफोलियो को दोगुना से अधिक करने का इसका लक्ष्य है। ऐसा ब्रोकरेज ने अपने नोट में कहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें