Physics Wallah Share Price: घाटा 35% घटने से बंपर खरीद, शेयर 9% तक भागा; अब क्या हो निवेशकों की रणनीति

Physics Wallah Share Price: फिजिक्सवाला नवंबर 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। IPO 3480 करोड़ रुपये का था। कंपनी के मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में लगभग 30 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान दोहराया है

अपडेटेड Aug 17, 2026 पर 4:35 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
जून 2026 तिमाही में Physics Wallah का शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा 77.57 करोड़ रुपये रह गया।

एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला के शेयरों में 17 अगस्त को अच्छी तेजी देखने को मिली। जून 2026 तिमाही में कंपनी के घाटे में गिरावट दर्ज किए जाने के बाद शेयर खरीद बढ़ी। BSE पर भाव पिछली क्लोजिंग से 9.5 प्रतिशत तक उछलकर 128.35 रुपये के हाई तक गया। बाद में 2.4 प्रतिशत बढ़त के साथ 120.10 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी की ओर से शुक्रवार को जारी डेटा के मुताबिक, अप्रैल-जून 2026 तिमाही में शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा सालाना आधार पर 35.59 प्रतिशत कम होकर 77.57 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले घाटा 120.45 करोड़ रुपये था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 24.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,053.95 करोड़ रुपये हो गया। जून 2025 तिमाही में यह 847.09 करोड़ रुपये था। कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,247.02 करोड़ रुपये हो गया, जो जून 2025 तिमाही में 1,054.20 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था।

कंपनी के मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2027 के लिए कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में लगभग 30 प्रतिशत ग्रोथ का अनुमान दोहराया है। इसके अलावा FinZ से बाहर निकलने (डाइवेस्टमेंट) की भी घोषणा की है। फिजिक्सवाला की शुरुआत 2016 में एक YouTube चैनल के तौर पर हुई थी। अब यह भारत की दिग्गज एडटेक कंपनियों में से एक है।


PhysicsWallah के लिए ब्रोकरेज की राय

ब्रोकरेज JM Financial ने फिजिक्सवाला के शेयर के लिए रेटिंग को 'एड' से बढ़ाकर 'बाय' कर दिया है। टारगेट प्राइस 140 रुपये प्रति शेयर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि NEET एग्जाम में रुकावट के बावजूद कंपनी के लिए जून तिमाही ठीक-ठाक रही। बिजनेस फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। ऑनलाइन बिजनेस ग्रोथ का मुख्य इंजन बना हुआ है। मॉनेटाइजेशन और प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार हुआ है।

शेयर 6 महीनों में 19 प्रतिशत मजबूत

फिजिक्सवाला नवंबर 2025 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी। IPO 3480 करोड़ रुपये का था। फिजिक्सवाला का मार्केट कैप 34800 करोड़ रुपये है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 15 प्रतिशत चढ़ा है। BSE पर शेयर का 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 162.05 रुपये और एडजस्टेड लो 77.75 रुपये है।

Baazar Style Retail Share Price: एक झटके में बिके ₹163 करोड़ के शेयर, 5% उछाल के साथ अपर सर्किट

BIGPL में खरीदेगी और 10 प्रतिशत हिस्सा

फिजिक्सवाला के बोर्ड ने भारत इनोवेशंस ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड (BIGPL) में और 1000 इक्विटी शेयर या 10 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने को मंजूरी दी है। इस खरीद के बाद BIGPL की पूरी 100 प्रतिशत हिस्सेदारी फिजिक्सवाला की हो जाएगी और BIGPL एक पूर्ण मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी बन जाएगी। फिजिक्सवाला यह खरीद NSDC इंटरनेशनल लिमिटेड से करेगी। यह ​ट्रांजेक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन की कैटेगरी में नहीं आता है। BIGPL मुख्य रूप से ऑनलाइन और ऑफलाइन कोचिंग उपलब्ध कराती है। यह पूरे भारत में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकारी संस्थाओं, शिक्षण संस्थानों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम करती है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।