एडटेक प्लेटफॉर्म फिजिक्सवाला के शेयर में 5 अक्टूबर को दिन में 11 प्रतिशत तक की बढ़त दिखी। BSE पर शेयर 133.10 रुपये के हाई तक गया। बाद में 9 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 131.40 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 38100 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया है। कंपनी ने 4 अक्टूबर को अपनी नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) सेगमेंट की लेंडिंग स्ट्रैटेजी को रीस्ट्रक्चर करने और डायरेक्ट लेंडिंग से हटने की घोषणा की। कंपनी अपने 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी FinZ Finance Private Limited के जरिए यह कारोबार करती है।
