फिजिक्सवाला के शेयरों की लिस्टिंग धमाकेदार रही। कंपनी के शेयर 18 नवंबर को 109 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 33 फीसदी प्रीमियम के साथ एनएसई में 145 रुपये पर पर लिस्ट हुए। उसके बाद शेयर करीब 12 फीसदी चढ़कर 161.99 रुपये के भाव पर पहुंच गया था। हालांकि, उसके बाद इसमें कुछ नरमी दिखी। 1:20 बजे यह शेयर 151 रुपये पर चल रहा था। सवाल है कि आपको यह शेयर खरीदना चाहिए, बेचना चाहिए या होल्ड करना चाहिए?
