Piramal Enterprises के शेयरों में 7% की तेजी, कंपनी के इस ऐलान से रॉकेट बने शेयर

Piramal Enterprises ने खुलासा किया कि लाइफ हेल्थकेयर ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड (लाइफ हेल्थकेयर) ने लाइफ मॉलिक्यूलर इमेजिंग लिमिटेड को बेचने के लिए समझौता किया है। 14 करोड़ डॉलर के अलावा कंपनी को बाद के वर्षों में अतिरिक्त राशि भी मिल सकती है

अपडेटेड Jan 14, 2025 पर 3:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) के शेयरों में आज 14 जनवरी को जमकर खरीदारी हो रही है।

Piramal Enterprises share: पिरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड (PEL) के शेयरों में आज 14 जनवरी को जमकर खरीदारी हो रही है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 7.71 फीसदी की बढ़त के साथ 1023.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की कि उसे लाइफ मॉलिक्यूलर इमेजिंग लिमिटेड की बिक्री के बाद वित्त वर्ष 2026 में 14 करोड़ डॉलर प्राप्त होने की उम्मीद है। इस खबर के बाद निवेशकों ने शेयर पर भरोसा जताया है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 23,081 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1,275.40 रुपये और 52-वीक लो 736.60 रुपये है।

Piramal Enterprises ने दी जानकारी

पिरामल एंटरप्राइजेज ने खुलासा किया कि लाइफ हेल्थकेयर ग्रुप होल्डिंग्स लिमिटेड (लाइफ हेल्थकेयर) ने लाइफ मॉलिक्यूलर इमेजिंग लिमिटेड को बेचने के लिए समझौता किया है। 14 करोड़ डॉलर के अलावा कंपनी को बाद के वर्षों में अतिरिक्त राशि भी मिल सकती है, जो कुल 20 करोड़ डॉलर तक हो सकती है, जो इमेजिंग ग्रुप से एलिजिबल प्रॉफिट और भविष्य की आय के अधीन है।


25 जून 2018 को पिरामल एंटरप्राइजेज की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी पिरामल होल्डिंग्स (सुइस) एसए ने पिरामल इमेजिंग एसए (PISA) में अपनी पूरी हिस्सेदारी एलायंस मेडिकल एक्विजिशनको लिमिटेड (एलायंस) को बेचने के लिए शेयर खरीद समझौता (SPA) किया।

विनिवेश के बाद PISA की दो सब्सिडियरी कंपनियां- पिरामल इमेजिंग लिमिटेड और पिरामल इमेजिंग GmbH- पिरामल एंटरप्राइजेज की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी कंपनियों के बजाय एलायंस की सहायक कंपनियां बन गईं। लाइफ हेल्थकेयर, जिसने 2018 में पिरामल एंटरप्राइजेज से पिरामल इमेजिंग SA का अधिग्रहण किया था, उसी समूह का हिस्सा है जो लाइफ मॉलिक्यूलर इमेजिंग लिमिटेड का प्रबंधन करता है।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।