Piramal Pharma Share Price: गिरते बाजार में 17% दौड़ा फार्मा स्टॉक, कंपनी के मुनाफे में आने से बंपर बाइंग

Piramal Pharma Share Price: ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2617 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2025 तिमाही में यह 2043.72 करोड़ रुपये था। अप्रैल-सितंबर 2026 में पिरामल फार्मा का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4886.98 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड Oct 28, 2026 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Piramal Pharma ने सितंबर तिमाही के दौरान 5.58 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया।

पिरामल फार्मा के शेयरों में 28 अक्टूबर को शानदार तेजी रही। दिन में शेयर ​BSE पर पिछले बंद भाव से 18.6 प्रतिशत तक उछलकर 235.45 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 232.80 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 30900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी के मुनाफे में आने से शेयर में जमकर पैसे लगे। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि तिमाही के दौरान उसने 5.58 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया। एक साल पहले कंपनी 99.22 करोड़ रुपये के घाटे में थी।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2617 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2025 तिमाही में यह 2043.72 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 2589.10 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 2170.29 करोड़ रुपये के थे। सितंबर 2026 तिमाही में EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 72 प्रतिशत बढ़कर 385 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन बढ़कर 14.7 प्रतिशत रहा।

FY27 के पहले 6 महीनों में कैसा बिजनेस


अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में पिरामल फार्मा का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4886.98 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह 3977.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा कम होकर 63.80 करोड़ रुपये रह गया, जबकि सितंबर 2025 छमाही में यह 180.92 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 4975.44 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 4280.74 करोड़ रुपये के थे। कंपनी को वित्त वर्ष 2027 के दौरान रेवेन्यू 19-20 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है।

Jio Platforms का मार्केट कैप 4-5 साल में हो सकता है लगभग डबल: देवेन चोकसी

पिरामल फार्मा की चेयरपर्सन नंदिनी पिरामल ने एक बयान में कहा, "हमने H1FY27 में शानदार प्रदर्शन किया है। हमारे सभी कारोबारों में अच्छी मांग, अनुशासित एग्जीक्यूशन और बेहतर ऑपरेटिंग लीवरेज की बदौलत, हमारा रेवेन्यू 23% बढ़ा है। EBITDA मार्जिन में 350 बेसिस पॉइंट्स से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। इस प्रदर्शन में हमारे CDMO व्यवसाय की अहम भूमिका रही, जिसमें अच्छे ऑर्डर और बेहतरीन एग्जीक्यूशन के कारण 28% की वृद्धि दर्ज की गई। हमारे CHG व्यवसाय ने भी 24% की वृद्धि के साथ इस गति को और बढ़ाया। कंज्यूमर हेल्थकेयर सेगमेंट ने अपने पावर ब्रांड्स और ई-कॉमर्स के मजबूत प्रदर्शन के दम पर 14% की स्थिर ग्रोथ हासिल की।"

Piramal Pharma का शेयर 3 साल में 150 प्रतिशत मजबूत

पिरामल फार्मा के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 40 प्रतिशत चढ़ा है। 3 साल में कीमत 150 प्रतिशत मजबूत हुई है। कंपनी में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 34.80 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।