Get App

Piramal Pharma Share Price: गिरते बाजार में 17% दौड़ा फार्मा स्टॉक, कंपनी के मुनाफे में आने से बंपर बाइंग

Piramal Pharma Share Price: ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2617 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2025 तिमाही में यह 2043.72 करोड़ रुपये था। अप्रैल-सितंबर 2026 में पिरामल फार्मा का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4886.98 करोड़ रुपये रहा

Ritika Singhअपडेटेड Oct 28, 2026 पर 4:08 PM
Piramal Pharma Share Price: गिरते बाजार में 17% दौड़ा फार्मा स्टॉक, कंपनी के मुनाफे में आने से बंपर बाइंग
Piramal Pharma ने सितंबर तिमाही के दौरान 5.58 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया।

पिरामल फार्मा के शेयरों में 28 अक्टूबर को शानदार तेजी रही। दिन में शेयर ​BSE पर पिछले बंद भाव से 18.6 प्रतिशत तक उछलकर 235.45 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर है। बाद में शेयर 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ 232.80 रुपये पर बंद हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 30900 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गया। जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही में कंपनी के मुनाफे में आने से शेयर में जमकर पैसे लगे। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि तिमाही के दौरान उसने 5.58 करोड़ रुपये का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा दर्ज किया। एक साल पहले कंपनी 99.22 करोड़ रुपये के घाटे में थी।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2617 करोड़ रुपये रहा, जबकि सितंबर 2025 तिमाही में यह 2043.72 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 2589.10 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 तिमाही में 2170.29 करोड़ रुपये के थे। सितंबर 2026 तिमाही में EBITDA (ब्याज, टैक्स, डेप्रिसिएशन और अमॉर्टाइजेशन से पहले की कमाई) सालाना आधार पर 72 प्रतिशत बढ़कर 385 करोड़ रुपये हो गया। EBITDA मार्जिन बढ़कर 14.7 प्रतिशत रहा।

FY27 के पहले 6 महीनों में कैसा बिजनेस

अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में पिरामल फार्मा का ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 4886.98 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले समान अवधि में यह 3977.44 करोड़ रुपये था। शुद्ध कंसोलिडेटेड घाटा कम होकर 63.80 करोड़ रुपये रह गया, जबकि सितंबर 2025 छमाही में यह 180.92 करोड़ रुपये था। कुल खर्च 4975.44 करोड़ रुपये के रहे, जो सितंबर 2025 छमाही में 4280.74 करोड़ रुपये के थे। कंपनी को वित्त वर्ष 2027 के दौरान रेवेन्यू 19-20 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें