Piramal Pharma के शेयरों में 8% का उछाल, दूसरी तिमाही में मुनाफे में आई कंपनी

पिछले एक महीने में Piramal Pharma के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 20 फीसदी गिरे हैं। वहीं, पिछले एक साल में निवेशकों को 41 फीसदी का नुकसान हुआ है

अपडेटेड Oct 30, 2023 पर 6:51 PM
Piramal Pharma के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को करीब 8 फीसदी की तेजी देखी गई।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Piramal Pharma के शेयरों में आज 30 अक्टूबर को करीब 8 फीसदी की तेजी देखी गई। यह स्टॉक 3.24 फीसदी की बढ़त के साथ 95.55 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा की है। कंपनी ने पिछले साल की समान अवधि के शुद्ध घाटे की तुलना में सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ दर्ज किया है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना 11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की और एक तिमाही में घाटे के बाद मुनाफे में आ गई है।

    कैसे रहे तिमाही नतीजे

    रेवेन्यू और कॉस्ट-ऑप्टिमाइजेशन इनिशिएटिव में वृद्धि के कारण कंपनी के कॉन्ट्रैक्ट डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस की प्रॉफिटेबिलिटी में सुधार हुआ। सितंबर तिमाही में पीरामल फार्मा आखिरकार 5 करोड़ रुपये के प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स के साथ मुनाफे में आ गई।


    कंपनी को एक साल पहले की अवधि में 37 करोड़ रुपये और पिछली तिमाही में 99 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। हेल्दी रेवेन्यू ग्रोथ और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन के कारण इसके EBITDA में भी सालाना 44 फीसदी की मजबूत ग्रोथ देखी गई। Piramal Pharma ने कहा कि उसने 128 फीसदी सब्सक्रिप्शन के साथ 1,050 करोड़ रुपये का राइट्स इश्यू सफलतापूर्वक पूरा किया।

    कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन

    पिछले एक महीने में Piramal Pharma के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, पिछले 6 महीने में इसने 35 फीसदी का रिटर्न दिया है। इस साल अब तक कंपनी के शेयर 20 फीसदी गिरे हैं। वहीं, पिछले एक साल में निवेशकों को 41 फीसदी का नुकसान हुआ है। फार्मास्युटिकल कंपनी FY23 मार्च तिमाही के अंत में शुद्ध कर्ज को 4,781 करोड़ रुपये से घटाकर सितंबर तिमाही में 3,823 करोड़ रुपये करने में कामयाब रही।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।