पीएम मोदी मुंबई मेट्रो सहित 38,800 करोड़ के इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का आज मुंबई में करेंगे उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी अपने मुंबई दौरे के दौरान मेट्रो प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करने के अलावा मुंबई में तीन अस्पतालों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। ये अस्पताल भांडुप मल्टीस्पेशलिटी म्यूनिसिपल हॉस्पिटल, सिद्धार्थ नगर अस्पताल और ओशिवारा मैटरनिटी होम हैं। पीएम इसके साथ ही छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे

अपडेटेड Jan 19, 2023 पर 11:39 AM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो ब्लू लाइन 1 शाम के पीक ऑवर्स के दौरान 1 घंटे 45 मिनट के लिए बंद रहेंगी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज मुंबई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान मोदी 38,800 करोड़ रुपये को इंफ्रा प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। मोदी नवी मुंबई मेट्रो की पांच नियोजित लाइनों में से पहली का आज उद्घाटन करेंगे। इन लाइनों को शहर और औद्योगिक विकास निगम (City and Industrial Development Corporation (CIDCO) द्वारा हैंडल किया जाता है। इसके साथ ही मोदी ठाणे में कैंसर अस्पताल, सड़कों और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी अन्य परियोजनाओं को चालू करेंगे। आज यानी गुरूवार 19 जनवरी की शाम साढ़े छह बजे के करीब मोदी गुंदवली मेट्रो स्टेशन से मुंबई मेट्रो 2ए और 7 की दो लाइनों का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मेट्रो से यात्रा भी करेंगे।

नवी मुंबई मेट्रो की जल्द शुरू होने वाली लाइन सीबीडी बेलापुर, सेक्टर 7, सिडको साइंस पार्क, उत्सव चौक, सेक्टर 11, सेक्टर 14, सेंट्रल पार्क, पेठपाड़ा, सेक्टर 34, पंचानंद और पेंढार आदि स्टेशनों पर सेवा उपलब्ध करायेगी

मुंबई मेट्रो द्वारा जारी सर्विस अपडेट के अनुसार घाटकोपर-वर्सोवा मेट्रो ब्लू लाइन 1 की सेवाएं शाम के पीक ऑवर्स के दौरान 1 घंटे 45 मिनट के लिए बंद रहेंगी। यह मुंबई मेट्रो के दो नए कॉरिडोर खोलने के लिए वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के साथ रेड लाइन 7 के गुंदवली स्टेशन पर प्रधानमंत्री की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए किया जाएगा।


Mumbai Metro: मुंबई वालों के लिए खुशखबरी! अब इस रूट पर भी दौड़ेगी मेट्रो, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

20वें हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना का करेंगे उद्घाटन

मुंबई दौरे पर नरेंद्र मोदी 20वें हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे आपला दवाखाना का उद्घाटन भी करेंगे। मुंबई में करीब 6100 करोड़ रुपये की लागत वाली 400 किलोमीटर सड़कों के कंक्रीटीकरण किये जाने के प्रोजेक्ट का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी मलाड, भांडुप, वर्सोवा, घाटकोपर, बांद्रा, धारावी और वर्ली में स्थित सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स की लागत लगभग 17,200 करोड़ रुपये है।

मुंबई में तीन अस्पतालों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे

अपने दौरे के दौरन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई में भांडुप मल्टीस्पेशलिटी म्यूनिसिपल हॉस्पिटल, सिद्धार्थ नगर अस्पताल और ओशिवारा मैटरनिटी होम जैसे तीन अस्पतालों के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल्स के पुनर्विकास की आधारशिला रखेंगे। इस प्रोजेक्ट की लागत 1800 करोड़ रुपये से अधिक हो सकती है।

बीकेसी स्थित कार्यालयों को जल्दी बंद करने के लिए कहा गया

आज पीएम मोदी के मुंबई के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (Bandra Kurla Complex (BKC) में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने की भी उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं के गुरुवार दोपहर 1 बजे तक मैदान में जुटने की उम्मीद है। इसलिए सुरक्षा कारणों से वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे को बंद रखा जाएगा।

पुलिस ने बीकेसी में स्थित कार्यालयों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को 19 जनवरी के दिन दोपहर 12 बजे से ही यानी कि जल्दी कार्यालय छोड़ने की अनुमति दें। इससे यातायात की समस्या से बचा जा सकेगा। इसके साथ ही सभी प्रतिबंधों के प्रभाव को कम किया जा सकेगा।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।