PM's Cyprus visit: एनएसई इंटरनेशनल एक्सचेंज (NSE IX) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की साइप्रस यात्रा के दौरान आयोजित एक समारोह में Cyprus Stock Exchange (CSE) के साथ एक समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता NSE IX और CSE के बीच बहुआयामी सहयोग की नींव रखने का काम करेगा। इसमें इंस्ट्रूमेंट्स की क्रॉस और ड्वेल लिस्टिंग, इनोवेटिव फाइनेंशियल प्रोडेक्ट्स के ज्वाइंट डेवलपमेंट, ज्ञान और अनुसंधान सहयोग, कैपासिटी बिल्डिंग और ट्रेनिंग पर फोकस किया गया है। फिनटेक एंगेजमेंट और आउटरीच प्रोग्राम भी इसका एक महत्वपूर्ण बिंदु है।
