Get App

PNB Housing Finance: CEO गिरीश कौसगी के इस्तीफे के बाद लीडरशिप रोल्स में हुआ बदलाव, किसे क्या जिम्मेदारी

गिरीश कौसगी पिछले 3 साल से PNB Housing Finance के MD और CEO की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कौसगी ने 30 जुलाई को इस्तीफा दिया, जिसे PNB हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने 31 जुलाई को मंजूर कर लिया। कौसगी को 21 अक्टूबर 2022 को PNB हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड में शामिल किया गया था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Aug 03, 2025 पर 3:18 PM
PNB Housing Finance: CEO गिरीश कौसगी के इस्तीफे के बाद लीडरशिप रोल्स में हुआ बदलाव, किसे क्या जिम्मेदारी
1 अगस्त को PNB Housing Finance का शेयर BSE पर 18 प्रतिशत टूटकर 808.05 रुपये पर बंद हुआ।

हाल ही में PNB हाउसिंग फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO गिरीश कौसगी ने इस्तीफा दे दिया। उनकी सर्विस 28 अक्टूबर 2025 को खत्म हो रही है। अब कंपनी ने कुछ लीडरशिप पोजिशंस में बदलाव किया है। इसके तहत फंक्शन हेड जतुल आनंद को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और वल्ली शेखर को चीफ बिजनेस ऑफिसर- अफोर्डेबल बिजनेस बनाया गया है। कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजारों जानकारी दी है। एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस में अब फंक्शन हेड जतुल आनंद को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बनाया गया है। लेकिन वह बोर्ड मेंबर नहीं हैं।

आनंद 2 अगस्त से प्राइम एंड एमर्जिंग बिजनेस (सेल्स, क्रेडिट, प्रोडक्ट और कलेक्शंस) के ओवरऑल इंचार्ज हैं। आनंद अभी तक कंपनी में चीफ क्रेडिट एंड कलेक्शंस ऑफिसर थे। उन्होंने 19 जून 2013 को कंपनी जॉइन की थी। आनंद को 22 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह ICICI Bank, Standard Chartered Bank जैसे इंस्टीट्यूशंस में अपनी सर्विस दे चुके हैं।

वल्ली शेखर कितनी अनुभवी

फंक्शन हेड वल्ली शेखर को अब चीफ बिजनेस ऑफिसर- अफोर्डेबल बिजनेस की जिम्मेदारी मिली है। वह 2 अगस्त से अफोर्डबेल बिजनेस (सेल्स, क्रेडिट, प्रोडक्ट और कलेक्शंस) की ओवरऑल इंचार्ज हैं। वल्ली अभी तक चीफ सेल्स एंड कलेक्शन ऑफिसर- अफोर्डबेल बिजनेस थीं। उन्होंने 6 जून 2022 को पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस को जॉइन किया। उन्हें 25 से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह Shriram Housing finance, Mahindra Housing Finance, Aadhar Housing जैसी कंपनियों में काम कर चुकी हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें