Get App

PNB Housing Finance के MD और CEO गिरीश कौसगी ने दिया इस्तीफा, 3 साल से संभाल रहे थे कमान

ब्रोकरेज के एक नोट में कौसगी के इस्तीफे को निगेटिव बताया गया है। इसलिए हो सकता है कि शुक्रवार, 1 अगस्त को PNB Housing Finance के शेयर में गिरावट देखने को मिले। कौसगी को 21 अक्टूबर 2022 को PNB हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड में शामिल किया गया था

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 31, 2025 पर 8:10 PM
PNB Housing Finance के MD और CEO गिरीश कौसगी ने दिया इस्तीफा, 3 साल से संभाल रहे थे कमान
कौसगी ने 30 जुलाई को इस्तीफा सौंपा, जिसे PNB हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने 31 जुलाई को मंजूर कर लिया।

PNB हाउसिंग फाइनेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO गिरीश कौसगी ने इस्तीफा दे दिया है। वह पिछले 3 साल से यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कौसगी ने कहा है कि वह कंपनी के बाहर अवसरों की तलाश करना चाहते हैं। कंपनी ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा कि उनका कार्यकाल 28 अक्टूबर 2025 को खत्म हो रहा है।

कौसगी ने 30 जुलाई को इस्तीफा सौंपा, जिसे PNB हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड ने 31 जुलाई को मंजूर कर लिया। कौसगी PNB हाउसिंग फाइनेंस की दोनों सहायक कंपनियों, PHFL होम लोन्स और PEHEL फाउंडेशन के बोर्ड से भी हटेंगे।

कितने अनुभवी हैं कौसगी

कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, गिरीश कौसगी के पास इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड ट्रेड से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में एग्जीक्यूटिव मास्टर्स डिप्लोमा है। फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में उन्हें 21 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले कौसगी कैन फिन होम्स लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ, टाटा कैपिटल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में रिटेल- क्रेडिट एंड रिस्क के हेड, IDFC Bank Limited में एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और ICICI Bank Limited में जॉइंट जनरल मैनेजर के तौर पर काम कर चुके हैं। कौसगी को 21 अक्टूबर 2022 को PNB हाउसिंग फाइनेंस के बोर्ड में शामिल किया गया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें