Get App

PNB Housing Finance शेयर को लगे पंख, 19% चढ़ा; आगे और आएगी तेजी

PNB Housing Finance Share Price: बीएसई पर शेयर ने 25 जनवरी 2024 को 52 सप्ताह का उच्च स्तर 913.95 रुपये छुआ था। शेयर का 52 सप्ताह का निचला स्तर 403.28 रुपये 31 मार्च 2023 को देखा गया। वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर 2023 तिमाही में का रेवेन्यू 1,748.05 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 346.54 करोड़ रुपये था। कंपनी का मार्केट कैप वर्तमान में 18500 करोड़ रुपये है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 01, 2024 पर 4:49 PM
PNB Housing Finance शेयर को लगे पंख, 19% चढ़ा; आगे और आएगी तेजी
PNB Housing Finance का मार्केट कैप वर्तमान में 18500 करोड़ रुपये है।

PNB Housing Finance Share Price: पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस के शेयर में 1 अप्रैल को 19 प्रतिशत की तेजी देखी गई। इस तेजी की अहम वजह रही मॉर्गन स्टेनली की ओर से शेयर के लिए 'ओवरवेट' रेटिंग के साथ टारगेट प्राइस 970 रुपये प्रति शेयर किया जाना। यह टारगेट प्राइस शेयर के 1 अप्रैल को बीएसई पर बंद भाव 749.55 रुपये से 29.4 प्रतिशत ज्यादा है। मॉर्गन स्टेनली का कहना है कि 1x FY25 P/B और 9x P/E वैल्यूएशन के साथ PNB Housing Finance का शेयर इनवेस्टर्स के लिए आकर्षक लग रहा है।

इसके अलावा कंपनी की बेहतर हो रही एसेट क्वालिटी को देखते हुए रेटिंग एजेंसी CARE Ratings और ICRA ने PNB Housing Finance के लिए लॉन्ग टर्म रेटिंग को अपग्रेड करके 'AA+' कर दिया है।

एक साल में 40% की तेजी 

PNB Housing Finance का शेयर सुबह बढ़त के साथ बीएसई पर 657.45 रुपये पर खुला। दिन में शेयर ने पिछले बंद भाव से 20 प्रतिशत की मजबूती के साथ अपर प्राइस बैंड 755.15 रुपये को छुआ। कारोबार खत्म होने पर शेयर 19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 749.55 रुपये पर सेटल हुआ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें