Get App

PNC Infratech Share: दो दिन में ₹3200 करोड़ घट गया मार्केट कैप, लेकिन ब्रोकरेज को अब भी है उम्मीद

PNC Infratech और इसकी दो सब्सिडियरीज- पीएनसी खजुराहो हाईवेज और पीएनसी बुंदेलखंड हाईवेज; को रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज मिनिस्ट्री ने मिनिस्ट्री के किसी भी टेंडर प्रोसेस में शामिल होने से डिसक्वालिफाई कर दिया है। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 22, 2024 पर 3:23 PM
PNC Infratech Share: दो दिन में ₹3200 करोड़ घट गया मार्केट कैप, लेकिन ब्रोकरेज को अब भी है उम्मीद
सोमवार को 20 फीसदी की गिरावट के बाद आज मंगलवार को PNC इंफ्राटेक लिमिटेड के शेयरों में 8 फीसदी तक की और गिरावट आई है।

PNC Infratech share: सोमवार को 20 फीसदी की गिरावट के बाद आज मंगलवार को PNC इंफ्राटेक लिमिटेड के शेयरों में 8 फीसदी तक की और गिरावट आई है। इसका मतलब है कि दो दिनों में कंपनी के शेयर करीब 30 फीसदी तक टूट गए। इस समय यह स्टॉक BSE पर 6.67 फीसदी गिरकर 342.25 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। यह लगातार चौथा दिन है जब कंपनी के शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं।

सोमवार और मंगलवार को हुई गिरावट के कारण कंपनी के कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन में ₹3200 करोड़ की गिरावट आई है। पिछले शुक्रवार को बंद होने तक पीएनसी इंफ्राटेक का मार्केट कैप ₹11700 करोड़ से अधिक था, लेकिन दो दिन की गिरावट के बाद अब इसका मार्केट कैप ₹8500 करोड़ से थोड़ा अधिक रह गया है।

क्या है PNC Infratech में गिरावट की वजह

पीएनसी इंफ्राटेक और इसकी दो सब्सिडियरीज- पीएनसी खजुराहो हाईवेज और पीएनसी बुंदेलखंड हाईवेज; को रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाईवेज मिनिस्ट्री ने मिनिस्ट्री के किसी भी टेंडर प्रोसेस में शामिल होने से डिसक्वालिफाई कर दिया है। कंपनी ने यह जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी है। जानकारी के मुताबिक यह रोक 18 अक्टूबर 2024 से एक साल तक के लिए लगी रहेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें