Wires and cables stocks: पॉलीकैब इंडिया और KEI इंडस्ट्रीज़ के शेयर 27 अगस्त को बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। ब्रोकरेज फर्म बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) ने इन दोनों वायर और केबल कंपनियों के लिए 'बाय' (खरीदने) की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू किया और कहा कि इनके शेयरों में और बढ़त हो सकती है।
