Get App

Polycab India Q2 Result: मुनाफे में 42% तो रेवेन्यू में 53% का उछाल, फिर भी शेयर धड़ाम

Polycab India Q2 Results: पॉलीकैब इंडिया का सितंबर तिमाही में मुनाफा 42% से अधिक और रेवेन्यू करीब 53% बढ़ गया। हालांकि एक अहम मोर्चे पर कंपनी फेल हो गई। इससे शेयरों को तगड़ा शॉक लगा और उम्मीद से बेहतर रेवेन्यू और मुनाफे के बावजूद यह टूट गया। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Oct 15, 2026 पर 2:18 PM
Polycab India Q2 Result: मुनाफे में 42% तो रेवेन्यू में 53% का उछाल, फिर भी शेयर धड़ाम
Polycab India Q2 Result: सितंबर तिमाही में पॉलीकैब इंडिया का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 42.59% उछलकर ₹977.37 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 52.83% चढ़कर ₹9898.90 करोड़ पर पहुंच गया।

Polycab India Q2 Result: वायर और केबल कंपनी पॉलीकैब इंडिया का सितंबर तिमाही में मुनाफा 42% से अधिक और रेवेन्यू करीब 53% बढ़ गया। हालांकि इसके शेयरों की गिरावट को सितंबर तिमाही के धमाकेदार कारोबारी नतीजे भी नहीं संभाल पाए। सितंबर तिमाही में पॉलीकैब का मुनाफा और रेवेन्यू उम्मीद से अधिक रफ्तार से बढ़ा लेकिन एक मोर्चे पर इसे ऐसा झटका लगा कि शेयर बुरी तरह टूट गए। फिलहाल बीएसई पर यह 2.73% की गिरावट के साथ ₹8092.55 पर है। इंट्रा-डे में यह 2.81% टूटकर ₹8,086.55 तक आ गया था।

Polycab India Q2 Result: खास बातें

चालू वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर 2026 में पॉलीकैब इंडिया का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 42.59% उछलकर ₹977.37 करोड़ और ऑपरेशंस से रेवेन्यू 52.83% चढ़कर ₹9898.90 करोड़ पर पहुंच गया जोकि उम्मीद से काफी बेहतर रहे। सीएनबीसी-टीवी18 पोल में कंपनी को ₹821 करोड़ के मुनाफे और ₹8,889 करोड़ के रेवेन्यू का अनुमान लगाया गया था।

इस दौरान कंपनी का ऑपरेटिंग लेवल पर परफॉरमेंस मिला-जुला रहा। सितंबर तिमाही में सालाना आधार पर कंपनी का ईबीआईटीडीए 39.36% बढ़कर ₹1422.50 करोड़ पर पहुंच गया जबकि अनुमान करीब ₹1,221 करोड़ का था। हालांकि ईबीआईटीडीए मार्जिन 150 बेसिस प्वाइंट्स 15.76% से फिसलकर 14.37% पर आ गया। मार्जिन में गिरावट तो हुई लेकिन यह उम्मीद से कम रही क्योकि सीएनबीसी-टीवी18 के पोल में अनुमान 13.7% का था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें