Polycab India Share Price: तार, केबल, पंखे, स्विच, एलईडी जैसे प्रोडक्ट्स बनाने वाली पॉलीकैब इंडिया को एक बार फिर से वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने खरीदारी की रेटिंग दी है। मार्च 2026 तिमाही में कारोबारी सुस्ती के बावजूद सिटी ने इसका टारगेट प्राइस ₹10500 पर बरकरार रखा है जोकि इसके शेयरों के लिए दूसरा हाइएस्ट टारगेट है। हालांकि शेयरों की बात करें तो आज इसकी चाल थोड़ी सुस्त दिखी। आज बीएसई पर यह 0.24% की बढ़त के साथ ₹9580.00 के भाव पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 1.12% उछलकर ₹9,664.00 तक पहुंच गया था।
