Get App

चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस

Power Grid पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 205 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 17, 2023 पर 11:20 AM
चढ़ते बाजार में कम समय में कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स में करें खरीदारी, जानें स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस
Narayan Health पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1080 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

शानदार ग्लोबल संकेतों से बाजार जोश में नजर आ रहा है। निफ्टी करीब 100 प्वाइंट चढ़कर 19800 के पार पहुंचा। HDFC बैंक, ICICI बैंक, इंफोसिस और ITC जैसे दिग्गजों ने जोश भरा। बैंक निफ्टी और मिडकैप में भी रौनक नजर आ रही है। ऐसे बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने पावर ग्रिड पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने एक्साइड पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने दीपक नाइट्राइट पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने नारायण हेल्थ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Power Grid

मानस जायसवाल ने Power Grid के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अक्टूबर की एक्सपायरी वाली 205 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4.35 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 10 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.70 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Exide Future

राजेश पालवीय ने Exide पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Exide में 269 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 276 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 266 रुपये पर लगाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें