Get App

Stocks to BUY: 39% तक चढ़ सकते हैं ये 5 पावर स्टॉक्स, बढ़ती गर्मी के बीच JM फाइनेंशियल ने लगाया दांव

Power Stocks to BUY: देश में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे पावर सेक्टर के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं। ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में उन कंपनियों की पहचान की है, जो इस बढ़ती मांग का सबसे ज्यादा फायदा उठा सकती हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, सभी पावर कंपनियां समान रूप से लाभ में नहीं हैं

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 20, 2026 पर 6:40 PM
Stocks to BUY: 39% तक चढ़ सकते हैं ये 5 पावर स्टॉक्स, बढ़ती गर्मी के बीच JM फाइनेंशियल ने लगाया दांव
Power Stocks to BUY: बिजली की मांग में सबसे बड़ा उछाल गैर-सोलर घंटों में देखने को मिल रहा है

Power Stocks to BUY: देश में बढ़ती गर्मी के साथ बिजली की मांग में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जिससे पावर सेक्टर के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं। ब्रोकरेज फर्म JM फाइनेंशियल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में उन कंपनियों की पहचान की है, जो इस बढ़ती मांग का सबसे ज्यादा फायदा उठा सकती हैं। ब्रोकरेज के मुताबिक, सभी पावर कंपनियां समान रूप से लाभ में नहीं हैं। जिन कंपनियों के पास अतिरिक्त क्षमता है और जो पीक आवर्स में ऊंचे दाम पर बिजली बेच सकती हैं, वे सबसे ज्यादा फायदा उठा सकती हैं।

JM फाइनेंशियल की टॉप पावर पिक्स

जेएम फाइनेंशयिल ने अदाणी पावर (Adani Power) को इस सेक्टर में अपना टॉप पिक्स बताया है। इसके बाद टाटा पावर (Tata Power) को ‘Buy’ रेटिंग के साथ 429 रुपये का टारगेट दिया गया है, जिसमें मौजूदा स्तर से करीब 6% की बढ़त की संभावना है। ब्रोकरेज ने NTPC के शेयर को ‘Buy’ रेटिंग के साथ 420 रुपये का टारगेट दिया गया है, जो इसमें मौजूदा स्तर से लगभग 10% की तेजी का अनुमान है।

अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) को भी ‘Buy’ रेटिंग दी गई है, जिसका टारगेट ₹1,204 है और इसमें करीब 39% तक की संभावित तेजी का अनुमान है। JSW एनर्जी को ब्रोकरेज ने 614 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ ‘Buy’ रेटिंग दी गई है, जो इसमें करीब 20% अपसाइड की संभावना दिखाता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें