ऐतिहासिक ट्रैक रिकॉर्ड वाले दमदार शेयर जो चमकाएंगे आपके मुनाफे का पोर्टफोलियो

हेमांग जानी ने Piramal Enterprises में खरीदारी करने की सलाह दी

अपडेटेड Sep 18, 2021 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दुनिया में वही कुछ कर गुजरते हैं, जिनमें संघर्ष को सफलता में बदलने का दम होता है। ऐसी ही शख्सियत की दुनिया दीवानी होती है, ऐसे ही तूफानी अंदाज वाले लोग बुलंदी को छूते हैं। इतिहास के पन्ने उठाकर देखिए या फिर मौजूदा दौर के आइने में झांकिए आपको वैसी कहानियां मिलेंगी, जहां मुश्किलों को मौके में तब्दील किया गया। आज इस खास शो में हम कुछ वैसी कंपनियों की बात करेंगे, जिन्होंने हालात से परे जाकर हर फील्ड में अपनी कामयाबी का लोहा मनवाया तभी तो उन्हें MOST DIVERSIFIED यानी MODI कहते हैं।

    सीएनबीसी-आवाज़ के इस स्पेशल शो में ऐतिहासिक ट्रैक रिकॉर्ड वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ MOFSL के HEMANG JANI, TRACOM STOCK BROKERS के PARTHIV SHAH, WILLIAM O NEIL के MAYURESH JOSHI, मार्केट एक्सपर्ट Ambareesh Baliga और Nirmal Bang के Rahul Arora जुड़ गये हैं।

    Hemang Jani का तूफानी मुनाफा देने वाला स्टॉक - PIRAMAL ENT

    हेमांग ने कहा कि Piramal Enterprises में खरीदारी करें इसमें 3100 रुपये का लक्ष्य देखने को मिलेगा। सालाना आधार पर कंपनी का कंसो मुनाफा 8% बढ़कर 530 करोड़ रुपये हुआ है। सालाना आधार पर फार्मा सेगमेंट में  30% का जोरदार ग्रोथ दिखाई दिया है। इसका CDMO सेगमेंट का आउटलुक बेहतर है। उन्होंने आगे कहा कि अगले 3 साल में रिटेल से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

    Parthiv Shah का तूफानी मुनाफा देने वाला स्टॉक - Tata Motors

    पार्थिव ने कहा कि इस स्टॉक को खरीदें क्योंकि ये कंपनी घरेलू इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में मार्केट लीडर है। कंपनी की कई इलेक्ट्रिक व्हीकल के लॉन्च की तैयारी है। कंपनी का पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में भी मार्केट शेयर बढ़ा है। वहीं सालाना आधार पर PV में मार्केट शेयर 6% से बढ़कर 10% हुआ है। इसके अलावा दूसरी छमाही में JLR ग्रोथ में तेजी की उम्मीद है।


    Ambareesh baliga का तूफानी मुनाफा देने वाला स्टॉक - Kotak Bank

    इस स्टॉक पर खरीदारी की राय देते हुए अंबरीश ने कहा कि ये देश के बड़े निजी बैंकों में शुमार है। इस समय बैंक के पास 1612 ब्रांच, 2591 ATMs हैं। हर महीने  5 Lk ग्राहक डिजिटली जु़ड़ रहे हैं। बैंक की होलसेल, कमर्शियल, कंज्यूमर बैंकिंग में मौजूदगी है। इसके अलावा बैंक वेल्थ मैनेजमेंट, स्टॉक ब्रोकिंग, इंश्योरेंस में भी है। इस बैंक का CASA रेश्यो 60.2%, CAR 23.7% है। इसका कुल कंज्यूमर एसेट 2.64 लाख करोड़ है। बैंक का NPA 3.58% और NNPA 1.34% है।

    Mayuresh Joshi का तूफानी मुनाफा देने वाला स्टॉक - Tata Power

    मयुरेश ने टाटा पावर में 175 रुपये के टारगेट के लिए 128.50 के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कंपनी पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के कोराबार में है। इसके EPC बिजनेस और ओडिशा सब्सडियरी से ग्रोथ को सपोर्ट मिला है। ग्रीन एनर्जी में भी कंपनी की मौजूदगी है और ग्रीन एनर्जी में ग्रोथ की काफी संभावना है। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक व्हीकल इंफ्रा से भी ग्रोथ बढ़ेगी।

    Prakash Diwan का तूफानी मुनाफा देने वाला स्टॉक -  ITC

    प्रकाश ने कहा कि इसमें पिछले 2 दिनों से तेजी नजर आ रही इसमें खरीदारी करनी चाहिए। कंपनी को डायवर्सिफाइड कारोबार का फायदा मिलेगा। ये कंपनी सिगरेट, FMCG, पेपर और होटल के कारोबार में है। कंपनी के सिगरेट वॉल्यूम में सुधार जारी है। वहीं कोविड के चलते फिलहाल होटल बिजनेस में धीमापन नजर आ रहा है।

    RAHUL ARORA का तूफानी मुनाफा देने वाला स्टॉक - JUBILANT FOOD

    राहुल ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करें। कंपनी का बिजनेस डायवर्सिफिकेशन पर फोकस है। अब कंपनी ने बिरयानी और चायनीज फूड में भी एंट्री की है। इस समय वेस्टर्न फास्ट फूड मार्केट करीब 15000 करोड़ रुपये का है। इसके आगे भी वेस्टर्न फास्ट फूड मार्केट तेजी से बढ़ेगा। इसका EPS दो साल में तीन गुना हो सकता है। कंपनी विस्तार के लिए अधिग्रहण कर रही है। कंपनी का डॉमिनोज स्टोर बढ़ाने पर जोर और इसके फिलहाल 1400 स्टोर्स हैं। इसके अलावा कंपनी ने Barbeque Nation में भी निवेश किया है। कंपनी में FIIs का भी निवेश है।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।