Premier Energies Share Price: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने आज मार्केट में शानदार रौनक बिखेरी। खरीदारी के इस माहौल में प्रीमियर एनर्जीज के शेयर आज शुरुआती कारोबार में 3% से अधिक उछल पड़े। हालांकि फिर ₹2055 करोड़ की ब्लॉक डील्स पर यह धड़ाम हो गया और इंट्रा-डे हाई से ढाई फीसदी से अधिक टूट गया। आज यह बीएसई पर एक कारोबारी दिन पहले के क्लोजिंग प्राइस ₹975.50 के मुकाबले 1.17% की बढ़त के साथ ₹986.90 पर बंद हुआ है। हालांकि शुरुआती कारोबार में इंट्रा-डे में यह 3.03% उछलकर ₹1,005.25 तक पहुंच गया था जिससे यह 2.80% टूटकर ₹977.15 तक आ गया था।
