फिल्म एवेंजर्स एंडगेम का क्रेज लोगों के सिरचढ़ कर बोल रहा है तो कई कंपनियां भी इसको भुनाने में जुट गई हैं। आज ओप्पो ने ओप्पो F11 प्रो स्मार्टफोन का स्पेशल एडिशन लॉन्च कर दिया। फोन में अवेंजर्स का लोगो बना हुआ है। फोन के साथ कैप्टन अमेरिका की शील्ड के डिजाईन का एक स्मार्टफोन कवर भी दिया जा रहा है। देश में फोन की कीमत 28,000 रूपये है। ये 1 मई से अमेजॉन पर मिलना शुरू हो जाएगा।
